विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चकमा देने चोर ने ली 'जलसमाधि', 5 घंटे कमल-नाल से लेता रहा सांस, फिर भी नहीं बच पाया... जबलपुर RPF ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा

Published: Tue, 07 Apr 2026 11:05 PM (IST)

आरपीएफ ने सिहोरा रेलवे स्टेशन पर एक शातिर चोर हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ...और पढ़ें

आरपीएफ की गिरफ्त में शातिर चोर।

आरपीएफ की गिरफ्त में शातिर चोर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को सिहोरा रेलवे स्टेशन पर फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

चकमा देकर भागा, तालाब में कूदा

सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे सिहोरा रेलवे स्टेशन पर मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घेरा गया। लेकिन वह घेराबंदी तोड़कर भाग निकला और पास के तालाब में कूद गया। आरपीएफ जवानों ने पीछा किया, लेकिन वह पानी में कहीं नजर नहीं आया।

कमल की डंडी से सांस लेकर छिपा रहा

पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी ने तालाब में लगे कमल के फूल की खोखली डंडी का सहारा लिया और करीब 5 घंटे तक पानी में छिपकर उसी के जरिए सांस लेता रहा। आखिरकार गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकालकर गिरफ्तार किया गया।

देशभर में 20 से ज्यादा केस

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह (32), निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 20 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। जबलपुर आरपीएफ को भी उसकी लंबे समय से तलाश थी।

महिला यात्री का पर्स चुराकर भागा था

6 अप्रैल की सुबह सिहोरा स्टेशन पर खड़ी रीवा-इतवारी ट्रेन में आरोपी ने एक महिला यात्री का पर्स चुराया और भागने लगा। पीछा करने पर वह पहले पकड़ा गया, लेकिन फिर छूटकर तालाब में जा घुसा।

पहचान छिपाने में माहिर, ऐसे खुला राज

पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करते हुए बार-बार अपना नाम और पता बदलता रहा। तब आरपीएफ अधिकारियों ने पुराने मामलों की जांच की और इंटरनेट पर मिली एक पुरानी खबर की फोटो से उसकी पहचान पुख्ता की।

यह भी पढ़ें- पन्ना में सीट बेल्ट चालान को लेकर भड़के सेवानिवृत्त डीएसपी दंपती, पुलिस को सरेआम दिखाई बंदूक

ट्रेनों में चोरी का मास्टरमाइंड

आरोपी हरविंदर सिंह एसी कोच की महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। पहले वह रिजर्वेशन कर सफर करता था, फिर बिना टिकट यात्रा करने लगा। टीटीई से बचने के लिए बाथरूम में छिपता और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता था।

इतना ही नहीं, वह हर तीन महीने में अपना रूट बदल लेता था, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा रह सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।