विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांजे के साथ पकड़ाए आरोपी को थाने से ही छोड़ा, जबलपुर में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published: Fri, 10 Apr 2026 05:18 PM (IST)

जबलपुर में मादक पदार्थ मामले में लापरवाही बरतने पर पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया ...और पढ़ें

कर्तव्य में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित (प्रतीकात्मक चित्र)

कर्तव्य में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मादक पदार्थों के मामले में लापरवाही बरतना पनागर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। आईजी प्रमोद वर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर तत्काल पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं।

शिकायत के बाद खुली पोल

कार्रवाई की जद में थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के साथ एसआई रवि परिहार, एएसआई संजय मिश्रा और विनोद पटेल आए हैं। आईजी कार्यालय को मिली शिकायत में सामने आया कि पनागर पुलिस ने गांजा जब्ती के मामले में गंभीर लापरवाही की है।

200 ग्राम गांजा जब्त, फिर भी नहीं खोजा स्रोत

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने कुछ दिन पहले एक आरोपी को करीब 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन कम मात्रा होने के चलते आरोपी को थाने से ही जमानत मिल गई।

चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने आरोपी से यह जानने की कोशिश तक नहीं की कि गांजा कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- MP के गाडरवारा स्टेशन पर मधुमक्खियों का हमला, यात्रियों में भगदड़, दर्जनभर घायल

तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बड़ी चूक

प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर सख्ती के बीच इस तरह की लापरवाही ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांजा के स्रोत तक न पहुंचने से संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई। मामला सामने आते ही आईजी ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।