विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जबलपुर के होटल में शाकाहारी व्यंजन के ऑर्डर पर परोस दिया चिकन, जैन परिवार ने जताई नाराजगी; Video वायरल

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:41 PM (IST)

जबलपुर के एक होटल में जैन परिवार को पनीर चिली की जगह चिकन चिली परोस दिया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस गंभीर लापरवाही के बाद परिवार ने नाराजगी जताई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है।

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. जबलपुर होटल ने जैन परिवार को परोसा चिकन चिली।

  2. शाकाहारी परिवार की धार्मिक भावनाएं हुईं आहत।

  3. होटल की लापरवाही का वीडियो हुआ वायरल।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक होटल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नागरथ चौक स्थित होटल नंबर 7- द एशियन स्टोरी में डिनर करने पहुंचे एक जैन परिवार ने पनीर चिली का ऑर्डर दिया था, लेकिन होटल के कर्मचारियों ने उन्हें चिकन चिली परोस दी। परिवार के सदस्यों ने शुरुआत में इसे पनीर की डिश समझकर खाना भी शुरू कर दिया। हालांकि, स्वाद और बनावट अलग लगने पर जब उन्होंने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद होटल में जमकर नाराजगी जताई गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

स्वाद और बनावट ने खोली गड़बड़ी की पोल

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम की है। जबलपुर निवासी आनंद भामोत्रा अपने परिवार के साथ डिनर के लिए होटल पहुंचे थे। परिवार पूरी तरह शाकाहारी है। उन्होंने होटल स्टाफ को स्पष्ट रूप से पनीर चिली बनाने का ऑर्डर दिया था।

कुछ देर बाद वेटर ने टेबल पर डिश परोसी। परिवार ने इसे पनीर चिली समझकर खाना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें व्यंजन का स्वाद और बनावट सामान्य से अलग महसूस हुई। ध्यान से देखने पर पता चला कि प्लेट में पनीर की जगह चिकन चिली परोसी गई है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

गलत व्यंजन परोसे जाने की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों ने होटल प्रबंधन के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना है कि जैन परिवार होने के कारण वे खानपान में विशेष सावधानी बरतते हैं। ऐसे में शाकाहारी भोजन के स्पष्ट ऑर्डर के बावजूद मांसाहारी व्यंजन परोसना गंभीर लापरवाही है। परिवार ने इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें- सतना में मौत बनकर दौड़ी कार, बाइक सवार तीन युवकों को 100 मीटर घसीटा; जीजा-साले समेत तीनों की मौत

होटल की कार्यप्रणाली पर सवाल

होटल में हुई बहस और प्लेट में रखे चिकन के टुकड़ों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद होटल में ऑर्डर लेने, भोजन तैयार करने और ग्राहकों तक व्यंजन पहुंचाने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की पहचान तथा अलग-अलग ऑर्डर की पुष्टि करने में बरती जाने वाली सावधानी को लेकर चर्चा हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।