विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जबलपुर में तीन किमी की पदयात्रा में जुटे BJP के दिग्गज, मोहन यादव बोले- 2029 में कांग्रेस का होगा सफाया

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:07 PM (IST)

जबलपुर में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई दिग्गज शामिल हुए। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

भाजपा द्वारा निकाली गई लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे शामिल रहे। (फोटो- जागरण)

भाजपा द्वारा निकाली गई लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे शामिल रहे। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. भाजपा ने जबलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकाली।

  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

  3. केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कांग्रेस पर संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जबलपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली। करीब तीन किमी लंबी पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पदयात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया गया। समापन पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जबलपुर की जनता के समर्थन से कांग्रेस की चूलें हिल गई हैं। वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाएगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात करती है, लेकिन उसका अपना राजनीतिक इतिहास लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बने। वह एक ही परिवार को सत्ता के शीर्ष पर देखना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पदयात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी कांग्रेस की राजनीति के प्रति जनता की नाराजगी दर्शाती है।

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और देश की आर्थिक छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी के 'रिजीम चेंज' संबंधी बयान पर कहा कि वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनादेश मिला है। कांग्रेस को चुनाव के समय घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच जाना चाहिए। सड़कों पर मार्च करने से सत्ता परिवर्तन नहीं होता।

यह भी पढ़ें- MP Rajya Sabha By-election: हरदीप सिंह पुरी को टक्कर देने कांग्रेस के सहयोग से राजकुमार लोहानी मैदान में, शपथ पत्र ही नहीं लगाया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी क्यों चाहते हैं कि विदेशी नागरिकों और मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में बने रहें तथा एक ही व्यक्ति का नाम कई जगह दर्ज हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।