विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जबलपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पासपोर्ट-वीजा पर रह रहे 3 अफगानी संदिग्ध हिरासत में

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:57 PM (IST)

जबलपुर में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने फर्जी पासपोर्ट और वीजा के आधार पर भारत में रह रहे तीन अफगानी ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. ATS ने जबलपुर में तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में लिया।

  2. फर्जी पासपोर्ट और वीजा का उपयोग कर भारत में रह रहे थे।

  3. जांच में फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क की तलाश जारी है।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने फर्जी पासपोर्ट और वीजा के आधार पर भारत में रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गुरुवार को की गई कार्रवाई के बाद तीनों का विक्टोरिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल पूछताछ के दौरान उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों संदिग्ध शहर की तंग बस्तियों में अलग-अलग नामों से रह रहे थे। आरोप है कि दस्तावेजों में हेरफेर कर उन्होंने भारत में प्रवेश किया और यहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। ATS अब उनके भारत आने के रास्ते, ठहरने के ठिकानों और स्थानीय स्तर पर मदद करने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।

फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क की तलाश तेज

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ATS की पहले से चल रही जांच का हिस्सा है। इससे पहले भी एजेंसी तीन अफगानी संदिग्धों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने के आरोप में हिरासत में ले चुकी है। अब तीन और संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत; संचालक समेत 2 घायल

दूतावास से किया संपर्क

ATS ने संबंधित दूतावास से भी संपर्क किया है, ताकि हिरासत में लिए गए लोगों की वास्तविक पहचान, नागरिकता और पृष्ठभूमि का सत्यापन कराया जा सके। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पासपोर्ट और वीजा तैयार कराने में कौन शामिल था तथा भारत में उनके संपर्क किन लोगों से थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।