विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP के डिंडौरी में मिले 75 हजार साल पुराने मानव सभ्यता के निशान, 580 से ज्यादा पत्थर के औजारों से खुली इतिहास की परतें

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:08 PM (IST)

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में 75 हजार साल पुराने मानव सभ्यता के निशान और 580 से अधिक पत्थर के ...और पढ़ें

मोहगांव डिंडौरी में लघुपाषाण काल का मिला पत्थर। (सौजन्य- इंटैक)

मोहगांव डिंडौरी में लघुपाषाण काल का मिला पत्थर। (सौजन्य- इंटैक)

HighLights

  1. डिंडौरी में 75 हजार साल पुराने मानव निशान मिले।

  2. 21 प्रागैतिहासिक स्थल, 580 से अधिक औजार खोजे गए।

  3. आदिमानव के जीवन और औजार बनाने के प्रमाण।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले की पहाड़ियों और गुफाओं में मानव इतिहास के ऐसे निशान मिले हैं, जो करीब 75 हजार साल पुराने माने जा रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि यहां कभी आदिमानव न केवल रहता था, बल्कि पत्थरों को तराशकर शिकार, खेती आदि में उपयोग के लिए औजार भी तैयार करता था।

एक नए पुरातात्विक सर्वे में 21 प्रागैतिहासिक स्थल और 580 से अधिक पत्थर के औजार मिले हैं। इसमें अहम चांदपुर में एक पेड़ के तने का जीवाश्म है। पुरातत्वविद् मान रहे हैं कि इसका उपयोग आदिमानव सामूहिक रूप से औजार बनाने के लिए वर्कबेंच की तरह करते होंगे। आठ से 10 लोग एक साथ बैठकर पत्थरों को तोड़ते और तराशते रहे होंगे।

सैटेलाइट तस्वीरों से खोजे गए प्राचीन स्थल

मप्र पुरातत्व विभाग ने इस क्षेत्र में काम करने वाले संगठन इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) से यह सर्वे कराया है। पुरातत्वविद् डा. शुभम रजक, नैन्सी शर्मा की टीम ने डिंडौरी के शहपुरा, मेहदवानी, डिंडौरी और समनापुर ब्लाक में सर्वे किया। इसके लिए पहले सैटेलाइट तस्वीरों से संभावित स्थलों की पहचान की गई। इसके बाद टीम ने गांव-गांव जाकर अवशेषों को जुटाया और उनका दस्तावेजीकरण किया।

यह भी पढ़ें- वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनी देश की पहली 'रेड टेबल टॉप' सड़क बदहाल, 122 करोड़ खर्च के बाद भी दिखने लगे गड्ढे; विशेष मार्किंग उखड़ी

तीन कालों की कहानी बताते हैं पत्थर

सर्वे में मिले अवशेष मध्य पुरापाषाण, उत्तर पुरापाषाण और माइक्रोलिथिक (लघु पाषाण) काल से जुड़े हैं। यानी यहां मानव की मौजूदगी और उसके औजार बनाने की तकनीक के अलग-अलग दौर के प्रमाण मिले हैं। क्वार्ट्ज पत्थरों से बनाए गए ब्लेड और खुरचनी जैसे औजार प्रमुख हैं। कुछ औजारों में खांचे भी मिले हैं। इससे इनके लकड़ी या हड्डी के हत्थों में लगाए जाने की संभावना है। इंटैक के भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष एमएम उपाध्याय ने कहा कि सर्वे में मिले अवशेषों की निश्चित उम्र जानने के लिए अभी विज्ञानिक खोदाई और जांच की जरूरत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।