विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दमोह में घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा में बच्चों ने घुमाई चाबी, वाहन पलटने से नीचे दबा साढ़े तीन साल का मासूम; मौत

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:37 PM (IST)

दमोह के सुरखी उमरिया गांव में घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा में खेलते समय बच्चों ने चाबी घुमा दी, जिससे ...और पढ़ें

तस्वीर एआई से निर्मित।

तस्वीर एआई से निर्मित।

HighLights

  1. दमोह में ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत।

  2. खेलते समय बच्चों ने ई-रिक्शा की चाबी घुमाई।

  3. साढ़े तीन साल का अजीत अहिरवार वाहन के नीचे दबा।

डिजिटल डेस्क, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक छोटी सी लापरवाही ने परिवार की खुशियां छीन लीं। हिंडोरिया थाना क्षेत्र के सुरखी उमरिया गांव में घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा में खेलते समय बच्चों ने चाबी घुमा दी। वाहन अचानक चालू होकर आगे बढ़ा और अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उसके नीचे दबने से साढ़े तीन साल के मासूम अजीत अहिरवार की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी देवेंद्र अहिरवार का बेटा अजीत घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा में लगी चाबी पर एक बच्चे का हाथ चला गया। चाबी घूमते ही ई-रिक्शा चालू हो गया और अचानक आगे बढ़ने लगा। कुछ ही पलों में वाहन पलट गया और अजीत उसके नीचे दब गया।

परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, नहीं बच सकी जान

ई-रिक्शा पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल वाहन हटाकर अजीत को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे हिंडोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें- एमपी हाई कोर्ट ने गूगल पर देखा बस का वजन, हादसे में घायल युवक को मिलेगा 3.17 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी की अपील खारिज

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच शुरू

अस्पताल से मर्ग डायरी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कराया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।