विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छिंदवाड़ा में भीषण हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पिकअप से टकराई, 10 की मौत; 30 घायल, एक यात्री का हाथ कटा

Published: Thu, 26 Mar 2026 09:03 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Mar 2026 09:24 PM (GMT+05:30)

छिंदवाड़ा के मोहखेड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हितग्राही सम्मेलन से लौट रही एक बस ...और पढ़ें

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना अंतर्गत सेमरिया हनुमान मंदिर के पास गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'हितग्राही सम्मेलन' से लौट रही एक बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद यात्री बस के अंदर ही फंस गए।

chhindwara bus accident 21586

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना खौफनाक था कि एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, वहीं कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
  • सूचना मिलते ही 20 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर पहुँचीं। हादसे के कारण सड़क पर 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने और राहत कार्य में पुलिस प्रशासन जुटा रहा।
  • छिंदवाड़ा एसपी ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और हताहतों के आंकड़ों की पुष्टि की है। मरने वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं, 1 बच्चा शामिल है।

बस में कुल 41लोग सवार थे

बस में कुल 41लोग सवार थे। सभी हितग्राही सम्मेलन से लौट रहे थे।सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। छिंदवाड़ा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने गई थी, जहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बस यात्रियों को लेकर वापस उमरानाला की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में यह काल बनकर आए पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा बस हादसा: CM मोहन ने जताया दुख, मृतकों के परिजन को 4 लाख और घायलों को 1 लाख सहायता का एलान

अस्पताल में भी इमरजेंसी अलर्ट जारी

प्रशासन और डॉक्टरों की पूरी टीम घायलों को बचाने में जुटी है। एसपी अजय पांडे ने कहा कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बताया कि भागवती (45), दौलत (40), शकुन यादव (45), रामदास (40), रमेश (35), सिया बाई (40), वंश (7), बस ड्राइवर कमल  (54) और पिकअप चालक रवि धारे (40) समेत एक अन्य अज्ञात की मौत हुई है। घायलों को निकालने के लिए क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद ली गई है। जिला अस्पताल में भी इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि घायलों को तत्काल उपचार मिल सके।

जबलपुर से डॉक्टरों का आठ सदस्यीय दल और प्रभारी मंत्री राकेश सिंह देर रात छिंदवाड़ा पहुंचे। 

बिना फिटनेस के दौड़ रही थी बस

हादसे का शिकार हुई बस संख्या- एमपी-28 पी 0321 बिना फिटनेस के दौड़ रही थी। आरटीओ की वेबसाइट के अनुसार, इस बस का फिटनेस सर्टिफिकेट साढ़े तीन साल पहले खत्म हो चुका है।