विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छिंदवाड़ा बस हादसा: CM मोहन ने जताया दुख, मृतकों के परिजन को 4 लाख और घायलों को 1 लाख सहायता का एलान

Published: Thu, 26 Mar 2026 10:12 PM (GMT+05:30)

छिंदवाड़ा में हुए भीषण बस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों ...और पढ़ें

छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा।

छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए त्वरित राहत और उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दुर्घटना को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

आर्थिक सहायता का ऐलान

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

प्रभारी मंत्री को मौके पर भेजा

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टरों की टीम को छिंदवाड़ा और नागपुर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को अपने कार्यक्रम स्थगित कर तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए, ताकि राहत कार्यों की निगरानी की जा सके।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में भीषण हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस की ट्रक से टक्कर, 10 की मौत; 20 से ज्यादा घायल

भोपाल में कंट्रोल रूम, लगातार मॉनिटरिंग

घायलों के उपचार की निगरानी के लिए भोपाल स्थित स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक समन्वय किया जा रहा है।

वहीं हादसे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी ग दुख जताया।