विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांधवगढ़ के पास तेंदुए का आतंक: घर में घुसकर सात ग्रामीणों पर किया हमला, बच्ची के चेहरे पर गंभीर जख्म

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:15 PM (GMT+05:30)

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम कठार में तेंदुए ने एक घर में घुसकर सात ग्रामीणों पर हमला कर दिया, ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. तेंदुए ने कठार गांव में घर में घुसकर हमला किया।

  2. हमले में सात ग्रामीण घायल, बच्ची के चेहरे पर चोटें।

  3. वन विभाग की निष्क्रियता पर ग्रामीणों में नाराजगी।

डिजिटल डेस्क, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम कठार में मंगलवार शाम तेंदुए के हमले से अफरा-तफरी मच गई। रहवासी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने एक घर में घुसकर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में सात लोग घायल हुए हैं। इनमें बैगा समाज के पांच लोगों के अलावा पटेल और केवट समुदाय के व्यक्ति शामिल हैं। घायलों में छह-सात साल की एक बच्ची भी है, जिसके चेहरे पर तेंदुए ने गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

एक के बाद एक लोगों को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम तेंदुआ जंगल से निकलकर गांव के रहवासी क्षेत्र में पहुंच गया। इसके बाद वह एक घर में घुसा और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दीपमणि पटेल, क्रांति बैगा, हीरामणि बैगा, राखी बैगा, पुरुषोत्तम बैगा, सत्यराम बैगा और विकास केवट घायल हुए हैं।

घायलों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है। तेंदुए के हमले में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, सभी घायलों की मौजूदा स्थिति और उन्हें उपचार के लिए किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

घटना के अगले दिन मिली जानकारी

मंगलवार शाम हुई इस घटना की जानकारी बुधवार रात सामने आई। भाजपा जिला महामंत्री हरीश विश्वकर्मा ने मामले को सार्वजनिक किया। सरपंच परिवार के बृज बिहारी पटेल ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए के हमले में सात ग्रामीण घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- कूनो के चीते जहां जाएंगे, वहां पहुंचेगी सुरक्षा टीम; वन विभाग के साथ पुलिस भी संभालेगी मोर्चा

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

घटना के बाद वन विभाग की सक्रियता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा जिला महामंत्री हरीश विश्वकर्मा का आरोप है कि इतने गंभीर हमले के बावजूद वन विभाग का कोई कर्मचारी घायलों का हाल जानने या स्थिति का जायजा लेने गांव नहीं पहुंचा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय है और वे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।