विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कूनो के चीते जहां जाएंगे, वहां पहुंचेगी सुरक्षा टीम; वन विभाग के साथ पुलिस भी संभालेगी मोर्चा

By Deepak DandotiaEdited By: Ravindra Soni
Published: Sun, 15 Nov 2026 07:59 PM (IST)

कूनो नेशनल पार्क के चीतों की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश में ग्राउंड टास्क फोर्स (जीटीएफ) सिस्टम लागू किया जा ...और पढ़ें

कूनो में चीता (फाइल फोटो)

कूनो में चीता (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चीतों की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश में ग्राउंड टास्क फोर्स व्यवस्था बनाई।

  2. वन विभाग, पुलिस, प्रशासन मिलकर करेंगे चीतों की निगरानी और सुरक्षा।

  3. जंगल की ऑनलाइन निगरानी M-STrIPES सॉफ्टवेयर से की जाएगी।

दीपक दंडौतिया, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बसाए गए चीते यहां से निकलकर जिस क्षेत्र में कदम रखेंगे, वहां उनकी निगरानी और सुरक्षा का पूरा तंत्र भी उनके साथ पहुंचेगा। चीता संरक्षण के लिए अभी वन विभाग तक सीमित जिम्मेदारी को विस्तार देते हुए मध्य प्रदेश में ग्राउंड टास्क फोर्स (जीटीएफ) सिस्टम लागू किया जा रहा है।

इसके तहत वन विभाग के साथ पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की टीमें मिलकर चीतों की निगरानी, सुरक्षा और ग्रामीणों में जागरूकता का काम करेंगी। पुलिस जंगल के आसपास के इलाके में अवैध हथियारों पर कार्रवाई करेगी।

चीते के शिकार की घटना के बाद बदली रणनीति

बता दें कि पिछले दिनों एक चीता का शिकार होने के बाद उनकी सुरक्षा और निगरानी हो लेकर नए सिरे से व्यवस्था बनाई जा रही है। अब चीते जिस क्षेत्र में पहुंचेंगे, वहां टीमें स्थायी रूप से निवास कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगी और ग्रामीणों को चीते के व्यवहार, उसकी प्रकृति से जुड़ी जानकारी देंगी।

चीतों की मौजूदगी से नए इलाकों में बन सकती है टेरिटरी

इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल चीतों की सुरक्षा सुनिश्चत करना ही नहीं, बल्कि उनके लिए नए प्राकृतिक रहवास तैयार करना और स्थानीय आबादी के साथ सह-अस्तित्व का माहौल बनाना भी है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इसका एक लाभ यह भी होगा कि जिन रास्तों और इलाकों से चीते गुजरेंगे, वहां उनकी गंध और मौजूदगी चीतों की भावी पीढ़ियों को भी आकर्षित कर सकेगी। इससे नए क्षेत्रों में टेरिटरी विकसित होने की संभावना बनेगी।

यह भी पढ़ें- कूनो से निकलकर राजस्थान पहुंचे दो चीते, एक ही जंगल में बाघ-तेंदुए भी; वन विभाग अलर्ट

जंगल की होगी ऑनलाइन निगरानी

वाइल्डलाइफ पीसीसीएफ डॉ. समीता राजौरा ने बताया कि अब गांवों में आवश्यकतानुसार चीता निगरानी कैंप बनाएंगी। ग्रामीण चीतों को अपना दोस्त मानें और उससे अच्छा व्यवहार करें। ग्रामीणों को यह समझाइश दी जाएगी। वहीं, जंगल की निगरानी एम स्ट्राइक्स सॉफ्टवेयर से की जाएगी। यह ऑफ्टवेयर वनकर्मियों के मोबाइल में रहेगा। इसमें जीपीएस रीडिंग के साथ पूरे इलाके की गतिविधि अपलोड होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।