विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनूपपुर में आमने-सामने टकराईं 2 बाइक, एक मासूम समेत 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:44 PM (IST)

अनूपपुर जिले में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

हादसे में बाइक्स के उड़े परखच्चे।

हादसे में बाइक्स के उड़े परखच्चे।

HighLights

  1. अनूपपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई।

  2. हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत।

  3. दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

डिजिटल डेस्क, अनूपपुर। प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। कोतमा थाना क्षेत्र के खोड़री गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसा दोपहर करीब एक बजे ग्राम पंचायत भवन के सामने झींक बिजुरी मुख्य मार्ग पर हुआ। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां मृतकों के शव भी पहुंचाए गए।

दो बाइकों पर सवार थे सात लोग

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर चार और दूसरी पर तीन लोग सवार थे। इनमें एक बाइक पर महिला, पुरुष और दो बच्चे बैठे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। दोनों वाहनों पर कुल सात लोगों के सवार होने के कारण टक्कर का असर काफी गंभीर रहा।

तीन साल के मासूम और 30 वर्षीय युवक की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ऋषि (3) और खुमान सिंह (30), निवासी ग्राम छतई, थाना कोतमा के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना से छतई गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- रतलाम में एक्सप्रेसवे पर ब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी कार, पति की मौत; पत्नी व दोनों बेटे घायल

घायलों की हालत गंभीर

दुर्घटना में ज्योति अगरिया (24), हंसराज सिंह (30), रितिक (5) और हन सिंह (3) घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत इतनी गंभीर बताई जा रही है कि वे फिलहाल बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी है।

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।