विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रतलाम में एक्सप्रेसवे पर ब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी कार, पति की मौत; पत्नी व दोनों बेटे घायल

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:31 PM (IST)

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रतलाम के पास एक कार पुल से 30 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति ...और पढ़ें

कार ब्रिज से नीचे गिरी, जिसे क्रेन की मदद से उठाया गया।

कार ब्रिज से नीचे गिरी, जिसे क्रेन की मदद से उठाया गया।

HighLights

  1. मुंबई से कानपुर जा रहा था कार सवार परिवार।

  2. हादसे में एक की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल।

  3. प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका।

डिजिटल डेस्क, रतलाम। दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में वालारुंडी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग और क्रैश बैरियर तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार 60 वर्षीय साबिर पुत्र हसन अली की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। कार (एमएच 34 एटी 8414) में मुंबई के मीरा रोड निवासी एक परिवार सवार था, जो मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है। साबिर सोमवार शाम करीब चार बजे अपनी 55 वर्षीय पत्नी नसीम, 30 वर्षीय बड़े बेटे सैफ और 25 वर्षीय छोटे बेटे जैद के साथ मुंबई से कानपुर के लिए निकले थे।

car fell from bridge 859655

रेलिंग और क्रैश बैरियर तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे गिरी कार

परिवार वालारुंडी के पास पहुंचा ही था कि अचानक कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे लगी रेलिंग और क्रैश बैरियर से टकराने के बाद पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त कार बड़े बेटे सैफ चला रहे थे, जबकि पिता साबिर उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे। छोटे बेटे जैद, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, ने बताया कि उन्हें हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

सुबह एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही पेट्रोलिंग टीम ने दुर्घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद साबिर को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी और दोनों बेटों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- मंच से बोले BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार- 'क्या इस्तीफा दे दूं?' भीड़ ने कहा- 'दे दो'; वायरल हुआ वीडियो

चालक को झपकी आने की आशंका

शिवगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर आईएम खान के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि कार चला रहे सैफ को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ होगा। हादसे से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।