विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंच से बोले BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार- 'क्या इस्तीफा दे दूं?' भीड़ ने कहा- 'दे दो'; वायरल हुआ वीडियो

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:04 PM (IST)

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार का रतलाम में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में इस्तीफे को लेकर दिया ...और पढ़ें

मंच पर भाषण देते विधायक कमलेश्वर डोडियार। (वीडियो ग्रैब)

मंच पर भाषण देते विधायक कमलेश्वर डोडियार। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. विधायक डोडियार ने मंच से इस्तीफे की बात कही।

  2. भीड़ ने जवाब में कहा 'दे दो', वीडियो हुआ वायरल।

  3. मंत्री काश्यप के घर जाने पर आपत्ति का संदर्भ।

डिजिटल डेस्क, रतलाम। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक कमलेश्वर डोडियार का इस्तीफे को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। रविवार को रतलाम जिले के अपने सैलाना विधानसभा क्षेत्र में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में डोडियार मंच से पूछने लगे- क्या इस्तीफा दे दूं? इस पर भीड़ से आवाज आई- दे दो। जवाब में विधायक ने कहा- ओके, दे देंगे। इसके लिए भोपाल जाना पड़ेगा। इसके बाद देर रात यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया।

दरअसल, कार्यक्रम में डोडियार राजनीतिक बातें करने लगे तो कुछ लोगों ने उन्हें टोकते हुए बिरसा मुंडा के विचारों और जल, जंगल, जमीन जैसे मुद्दों पर बोलने को कहा। इसी दौरान प्रदेश के मंत्री चेतन्य काश्यप के घर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाने का मुद्दा उठा। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।

जवाब में डोडियार ने कहा कि विधानसभा में सभी 230 विधायक एक ही दरवाजे से आते-जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री काश्यप भी वहां मिलते हैं। कुर्सियां भी पास-पास लगी हैं। ऐसे में वह क्या करें? इसी संदर्भ में उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही।

यह भी पढ़ें- दोस्त के दादा के घर चोरी की कोशिश में लगा चाकू, रतलाम के जंगल में छोड़कर भाग गए साथी; 2 हफ्ते बाद मिला कंकाल

अगले दिन विधायक ने दी सफाई

डोडियार ने सोमवार को बताया कि मंत्री काश्यप की मां के निधन पर वह शोक व्यक्त करने उनके घर गए थे। इस पर एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई थी कि आदिवासी विधायक को किसी नेता के घर नहीं जाना चाहिए।

डोडियार का आरोप है कि सवाल उठाने के लिए कुछ युवकों को साजिशन पहले ही तैयार किया था, जिन्होंने कार्यक्रम में इस्तीफे की मांग की। विधायक ने कहा कि विधानसभा में अलग-अलग दलों की विचारधारा होने के बावजूद सभी को साथ काम करना पड़ता है और व्यक्तिगत संबंध भी होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।