बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 167 बच्चों को कटनी स्टेशन पर उतारा, मानव तस्करी की आशंका, जांच तेज
कटनी रेलवे स्टेशन पर पटना से पुणे जा रही ट्रेन से 167 बच्चों को मानव तस्करी की आशंका में उतारा ...और पढ़ें

बच्चों को ट्रेन से उतारा गया (वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटना से पुणे जा रही ट्रेन में सवार 150 से अधिक बच्चों को मानव तस्करी की आशंका के चलते बीच रास्ते में ही उतार लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को अपनी निगरानी में लिया।
सामाजिक संगठन की सूचना पर कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, एक सामाजिक संगठन ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि बड़ी संख्या में 7 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों को बिहार से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है, जिसमें संदिग्ध परिस्थितियां नजर आ रही हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और ट्रेन के कटनी पहुंचते ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

बच्चों की काउंसलिंग की
जांच के दौरान कुल 167 बच्चों को ट्रेन से उतारा गया। बाल सुरक्षा अधिकारियों ने सभी बच्चों की काउंसलिंग शुरू की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिकांश बच्चे मुस्लिम समुदाय से हैं और उन्हें महाराष्ट्र के मदरसों में दाखिले के लिए ले जाया जा रहा था। बच्चों को ले जाने वालों के पास कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिनमें दाखिले से संबंधित जानकारी दर्ज है।
बच्चों को बाल संरक्षण गृह भेजा
फिलहाल सभी बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। करीब 80 बच्चों को जबलपुर के बाल गृह में भेजा गया है, जबकि शेष को कटनी के बाल संरक्षण गृह में ठहराया गया है। बाल कल्याण समिति, रेल पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- MP के डिंडौरी में दशगात्र भोज के बाद बिगड़ी ग्रामीणों की तबीयत, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के परिजनों और बिहार के संबंधित इलाकों से संपर्क किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तव में मानव तस्करी का है या बच्चों को वैध रूप से शैक्षणिक उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।