उज्जैन में टी-20 वर्ल्डकप जश्न के पटाखों से भड़की चिंगारी, दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट, 10 घायल
भारतीय टीम की टी-20 विश्व कप जीत के जश्न के दौरान उज्जैन की राजरायल कॉलोनी में विवाद हो गया। पटाखे ...और पढ़ें

दो समुदायों के लोग आपस में भिड़े (वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्व कप जीत का जश्न उज्जैन की राजरॉयल कॉलोनी में गंभीर विवाद में बदल गया। चिमनगंज थाना क्षेत्र की इस कॉलोनी में रविवार रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में तीखी कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार रात को टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम की विश्व कप जीत के बाद कुछ लोग कॉलोनी में पटाखे फोड़कर जश्न मना रहे थे। इस पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए पटाखे किसी अन्य स्थान पर फोड़ने को कहा।
बात बढ़ी और दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद कुछ लोगों ने लाठी और पाइप से हमला कर दिया। इसमें रविंद्र हाड़ा, दृष्टि हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता मेहरले, विमला मालवीय, लैला सिंह, मानवेंद्र हाड़ा और विशाला मालवीय घायल हो गए। दूसरे पक्ष से शादाब खान, वाहिद खान सहित एक महिला को भी चोट लगी। सूचना मिलते ही चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के रितेश माहेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में कुछ माह पूर्व माता प्रतिमा स्थापना को लेकर भी असामाजिक तत्वों ने आपत्ति जताई थी।
यह भी पढ़ें- प्लॉट लिया, मकान नहीं बनाया… IDA के नियमों में उलझे हजारों प्लॉटधारक, नामांतरण व लीज नवीनीकरण के मामले अटके
पुलिस ने संजय नामदेव की शिकायत पर वाहिद खान, जाकिर, सुल्तान, शादाब व अन्य के विरुद्ध धारा 331, 296, 115, 351 व 3 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं वाहिद खान की शिकायत पर रविंद्र, पंकज व अन्य के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
