विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाकाल दर्शन के नाम पर ठगी : फर्जी वेबसाइट से होटल बुकिंग, भस्म आरती पास के बहाने हजारों की धोखाधड़ी

Published: Sun, 15 Mar 2026 10:27 PM (GMT+05:30)

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास होटल बुकिंग और भस्म आरती पास के नाम पर ऑनलाइन ठगी हो गई। पीड़ितों ने ...और पढ़ें

फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी (प्रतीकात्मक चित्र)

फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के आसपास होटल बुकिंग और महाकाल भस्म आरती पास के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट के जरिए बुकिंग कराई, जिसके बाद उन्हें हजारों रुपये की चपत लग गई।

जानकारी के अनुसार, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी संजय मिश्रा के परिचित बिहार से रविवार को उज्जैन आने वाले थे। उनके ठहरने की व्यवस्था के लिए ऑनलाइन सम्राट विक्रमादित्य होटल में कमरा बुक किया गया।

कमरे और भस्म आरती के नाम पर वसूले पैसे

बुकिंग के लिए करीब 9,500 रुपये ऑनलाइन जमा किए गए। इसके साथ ही महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए भी करीब 7,500 रुपये अलग से जमा कराए गए।

हालांकि जब मेहमान उज्जैन पहुंचे और होटल में संपर्क किया, तो कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनके नाम से कोई बुकिंग दर्ज नहीं है। इसके बाद पूरे मामले में धोखाधड़ी की आशंका सामने आई।

यह भी पढ़ें- MP में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर दिनदहाड़े लूट, आयकर अधिकारी बनकर घर में घुसे बदमाश, 50 तोला सोना व 4.5 लाख रुपये ले उड़े

फर्जी वेबसाइट का जाल

प्राथमिक जांच में पता चला कि जिस वेबसाइट से बुकिंग की गई थी, वह मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी साइट थी।

बुकिंग के दौरान दिए गए बारकोड की जांच करने पर उसमें किसी बलराम गुर्जर नाम सामने आया है। मामले की शिकायत महाकाल थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में जांच कर रही है।