विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला का वीडियो वायरल, आम भक्तों की एंट्री पर रोक; पहले महाकाल मंदिर में भी हुआ था विवाद

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:17 PM (IST)

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में वीडियो वायरल हुआ है, जिससे मंदिर के नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठ रहे हैं। आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद उनकी मौजूदगी और भगवान को आचमन कराते देख, यह मामला पहले महाकाल मंदिर में हुए विवाद की याद दिलाता है।

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में रुद्राक्ष शुक्ला। (वीडियो ग्रैब)

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में रुद्राक्ष शुक्ला। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला का मंदिर गर्भगृह में वीडियो वायरल।

  2. खजराना मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

  3. पहले महाकाल मंदिर में भी वीडियो बनाने पर विवाद हुआ था।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला एक बार फिर मंदिर में वीडियो बनाने और प्रवेश को लेकर विवादों में आ गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह के भीतर नजर आ रहे हैं। वीडियो में रुद्राक्ष भगवान गणेश को आचमन कराते दिखाई दे रहे हैं। गर्भगृह में पुजारी भी मौजूद हैं, लेकिन उन्हें रोकते हुए कोई नजर नहीं आ रहा।

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है। ऐसे में वायरल वीडियो में रुद्राक्ष की मौजूदगी ने मंदिर के नियमों और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी वे उज्जैन के महाकाल मंदिर में वीडियो बनाने को लेकर विवादों में रह चुके हैं।

गर्भगृह में प्रवेश के लिए कलेक्टर की अनुमति जरूरी

खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के लिए कलेक्टर से अनुमति लेना अनिवार्य है। अनुमति मिलने के बाद भी श्रद्धालुओं को भगवान की प्रतिमा स्पर्श करने की इजाजत नहीं होती। कोरोना काल से ही आम भक्तों के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लागू है।

वायरल वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। हालांकि, मंदिर प्रबंधन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो की प्रामाणिकता की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में गर्भगृह में प्रवेश किन परिस्थितियों में हुआ और संबंधित व्यक्ति को अनुमति मिली थी या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में भाजपा पार्षद के परिवार में विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायर, ढोल बजा रहे युवक को लगी गोली

महाकाल मंदिर में रील बनाने पर भी हो चुका विवाद

रुद्राक्ष शुक्ला इससे पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में वीडियो शूट को लेकर विवाद में घिर चुके हैं। उस समय उन्होंने मंदिर के गर्भगृह के बाहर चांदी के द्वार के पास रील बनवाई थी। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया था, जबकि सुरक्षा एजेंसी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अब खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में उनके नजर आने वाले वीडियो ने एक बार फिर मंदिरों में नियमों के पालन और प्रभावशाली लोगों को मिलने वाली छूट को लेकर बहस छेड़ दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।