रतलाम में पहचान छिपाकर युवती के साथ ठहरा रिजवान, होटल मालिक भी गिरफ्तार; कमरे में मिली करवाचौथ की पूजन सामग्री
रतलाम के हीरा पैलेस होटल में रिजवान खोखर फर्जी पहचान पर युवती के साथ ठहरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे ...और पढ़ें

युवक रिजवान और होटल मालिक व संचालक पर एफआईआर दर्ज।
HighLights
होटल हीरा पैलेस में युवती संग ठहरा था आरोपित युवक।
फर्जी आधार कार्ड से होटल में ठहरा रिजवान खोखर।
होटल मालिक और संचालक भी हुए गिरफ्तार।
डिजिटल डेस्क, रतलाम। रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल हीरा पैलेस में फर्जी पहचान के आधार पर युवक-युवती के ठहरने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हंगामा मच गया और होटल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। कमरे की तलाशी के दौरान करवाचौथ की पूजन सामग्री भी मिली। पुलिस ने मामले में कलाईगर रोड निवासी 30 वर्षीय रिजवान खोखर के साथ होटल मालिक कमलेश बलसोरा और संचालक दिनेश बलसोरा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, युवक ने होटल में अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन के पास शैलेंद्र नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड मौजूद था, जबकि कमरे में रिजवान ठहरा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में युवक और होटल प्रबंधन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
रजिस्टर में नाम-पते की जगह दर्ज थे मोबाइल व आईडी नंबर
होटल के आगंतुक रजिस्टर की जांच में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। गुरुवार रात 10:29 बजे की एंट्री में कमरा नंबर 206 के सामने युवक और युवती के नाम-पते दर्ज नहीं थे। वहां केवल मोबाइल नंबर और आईडी नंबर लिखे गए थे।
जांच के दौरान होटल प्रबंधन के पास शैलेंद्र और युवती के आधार कार्ड मिले। पूछताछ में पता चला कि शैलेंद्र के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रिजवान होटल में ठहरा था। पुलिस ने होटल का रजिस्टर और रिजवान की ओर से प्रस्तुत आधार कार्ड जब्त कर लिया है। होटल प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी।
यह भी पढ़ें- इंदौर में कारोबारी से 80 लाख वसूलने के बाद एक करोड़ की मांग, सरोगेट मदर गिरफ्तार
अप्रैल में भी युवती संग ड्रग्स मामले में पकड़ा गया था रिजवान
इस मामले में एक और अहम तथ्य सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित रिजवान खोखर को इसी युवती के साथ अप्रैल में इंदौर में एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब रतलाम में फर्जी पहचान के आधार पर होटल में ठहरने के मामले में पुलिस ने दोबारा उसे गिरफ्तार किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।