इंदौर में कारोबारी से 80 लाख वसूलने के बाद एक करोड़ की मांग, सरोगेट मदर गिरफ्तार
एडिशनल डीसीपी दीशेष अग्रवाल के अनुसार, कारोबारी की पत्नी कृतिका तलरेजा ने राजमहल कालोनी निवासी महिला के खिलाफ शिकायत की। ...और पढ़ें

इंदौर में कारोबारी से 80 लाख वसूलने के बाद एक करोड़ की मांग
HighLights
अक्टूबर 2019 में आरोपित ने दर्ज कराया था कारोबारी पर दुष्कर्म का मुकदमा
महिला आपत्तिजनक फोटो दिखाकर घर आकर बदनाम करने की देती है धमकी
जेएनएन, इंदौर। शहर के एक प्रापर्टी कारोबारी को एक करोड़ रुपये के लिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, वह कारोबारी से पहले 80 लाख रुपये वसूल चुकी है।
एडिशनल डीसीपी दीशेष अग्रवाल के अनुसार, कारोबारी की पत्नी कृतिका तलरेजा ने राजमहल कालोनी निवासी महिला के खिलाफ शिकायत की। कृतिका और उनके पति संतोष तलरेजा की एक बेटी है, जो स्पेशल चाइल्ड है।
कृतिका दोबारा मां नहीं बन सकती थीं, इसलिए दंपती ने आरोपित महिला से सरोगेट मदर बनने के लिए बात की थी। सरोगेसी से पहली बेटी हुई, लेकिन महिला ने उसे देने से मना कर दिया।
दूसरा बेटा होने पर उसे भी अपने पास रख लिया। महिला ने बच्चों के लिए फ्लैट और एफडी भी करवाई। वह विवाहित है और पति के साथ रहती है। उसने पति से जन्मी बेटी को भी संतोष का नाम दे दिया।
आरोप है कि महिला ने संतोष का कारोबार देखकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अक्टूबर 2019 में उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई और बाद में समझौता कर लिया।
इसके बदले उसने अपनी बेटी को संतोष का नाम देने की शर्त रखी। शिकायत में कहा गया है कि महिला अब तक संतोष से 80 लाख रुपये वसूल चुकी है और एक करोड़ रुपये मांगकर दंपती को धमका रही है। वह घर आकर बदनाम करने और कालोनी में बेइज्जत करने की धमकी देती है। उसके पास संतोष के आपत्तिजनक फोटो भी हैं।
