विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वच्छता पुरस्कारों में MP का डंका! 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान, इंदौर का साथ मिलने से देपालपुर भी चमक उठा

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:02 PM (IST)

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों में मध्य प्रदेश ने देशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें 9 नगरीय निकायों को ...और पढ़ें

इंदौर के सानिध्य में देपालपुर ने भी स्वच्छता को संस्कार बनाया और मिसाल कायम की।

इंदौर के सानिध्य में देपालपुर ने भी स्वच्छता को संस्कार बनाया और मिसाल कायम की।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश को स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्वाधिक 9 पुरस्कार मिले।

  2. इंदौर-देपालपुर बनी देश की सर्वश्रेष्ठ 'सुपर स्वच्छ जोड़ी'।

  3. जबलपुर देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर के रूप में उभरा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। स्वच्छता के मोर्चे पर मध्य प्रदेश ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के इस बार के पुरस्कारों में प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान मिलने जा रहा है। इस उपलब्धि के साथ मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक पुरस्कार पाने वाला राज्य बनने जा रहा है। महाराष्ट्र पांच शहरों के साथ दूसरे स्थान पर है।

खास बात यह है कि इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को देश की सर्वश्रेष्ठ 'सुपर स्वच्छ जोड़ी' का खिताब मिलने जा रहा है। वहीं, जबलपुर देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर रहेगा। देवास और उज्जैन ने भी अपनी-अपनी आबादी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।

बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम चार बजे आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वच्छता पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार देश को स्वच्छता रैंकिंग में तीन नए शीर्ष शहर मिलेंगे। विशाखापट्टनम को पहला, जबलपुर को दूसरा और लखनऊ को तीसरा स्थान मिला है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे।

इंदौर-देपालपुर की जोड़ी बनी देश में नंबर-1

इस बार के सर्वेक्षण में इंदौर ने एक बार फिर अपनी स्वच्छता की पहचान को बरकरार रखा है। इंदौर के साथ देपालपुर को भी देश की सर्वश्रेष्ठ 'सुपर स्वच्छ जोड़ी' का पुरस्कार मिलने जा रहा है। दोनों निकायों की ओर से महापौर पुष्यमित्र भार्गव, देपालपुर नगर परिषद अध्यक्ष अनीता पुरी गोस्वामी, इंदौर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और देपालपुर सीएमओ बहादुर सिंह राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

इंदौर की सफलता का असर अब आसपास के नगरीय निकायों में भी दिखाई देने लगा है। करीब 22 हजार आबादी वाले देपालपुर की तस्वीर एक साल में काफी बदल गई। पहले यहां जगह-जगह कचरे के ढेर, अव्यवस्थित कचरा संग्रहण, गंदी नालियां और कचरे के पहाड़ जैसी समस्याएं थीं। इंदौर ने देपालपुर को स्वच्छता के बेहतर मॉडल के रूप में विकसित करने में सहयोग किया। अब दोनों शहरों की संयुक्त उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने जा रही है।

देवास और उज्जैन ने अपनी श्रेणी में मारी बाजी

प्रदेश के दो अन्य शहरों ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया है। तीन लाख आबादी वाली श्रेणी में उज्जैन को देश में पहला स्थान मिला है, जबकि एक लाख आबादी वाली श्रेणी में देवास अव्वल रहा है। इसके अलावा ग्वालियर ने देश के शीर्ष 10 शहरों में जगह बनाकर प्रदेश की उपलब्धियों में एक और नाम जोड़ दिया है।

सर्वेक्षण में सबसे ज्यादा मप्र के नौ नगर सम्मानित

इंदौर, देपालपुर, देवास, उज्जैन, बुधनी, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर

इंदौर की स्वच्छता की रोशनी से जगमग देपालपुर

इस बार भी सर्वेक्षण में इंदौर ने अंकों के आधार पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी। इस वजह से सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर का दबदबा कायम रहेगा। इस बार इंदौर के कंधों पर जोड़ीदार देपालपुर को बेहतर बनाने का जिम्मा था। इंदौर ने एक साल पहले तक 1710 स्थान पर खड़े 22 हजार की आबादी वाले देपालपुर को अग्रिम पंक्ति में ला दिया। साल भर पहले तक जिस देपालपुर में कचरे के ढेर, अव्यवस्थित कचरा संग्रहण, कचरे का पहाड़, गंदी नालियां थी, वो तस्वीर अब स्वच्छ नजर आ रही है। सुपर स्वच्छ जोड़ी पुरस्कार की घोषणा के साथ ही आज इंदौर के साथ देपालपुर में जश्न मनाया जाएगा। इंदौर में राजवाड़ा और नगर निगम मुख्यालय पर बड़ी स्क्रीन लगाकर समारोह सीधा प्रसारण होगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर में 95 साल की वृद्धा की जिंदा जलने से मौत, तीसरी मंजिल के कमरे में बिस्तर में लगी थी आग

इंदौर की सफलता के चार मंत्र, देपालपुर में भी दिखा असर

जनभागीदारी : स्वच्छता को सरकारी जिम्मेदारी से आगे बढ़ाकर नागरिकों का सामूहिक संकल्प बनाया।
नवाचार : कचरा संग्रहण और प्रबंधन में नए प्रयोगों को जगह दी।
समन्वय : नगर निगम, सफाईकर्मियों और नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल बनाया।
निरंतरता : स्वच्छता को एक दिन का अभियान नहीं, रोजमर्रा की कार्यसंस्कृति बनाया।


इंदौर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बार ज्यादा खुशी इसलिए है क्योंकि हमने देपालपुर को भी नंबर वन बनाने का काम किया है। यह सब कुछ इंदौरी स्वच्छता की आदत की वजह से ही हुआ है। मैं इंदौर और देपालपुर के नागरिकों को बधाई देता हूं। - पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।