विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: विदिशा में युवती की मौत के बाद भारी बवाल, भाई ने लगाए गंभीर आरोप; आरोपित मुबारक अली गिरफ्तार

Published: Thu, 20 Mar 2025 05:32 AM (IST)

विदिशा आत्महत्या मामले में बवाल बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। घरों के सामने रखी एक बाइक और कार जला ...और पढ़ें

विदिशा आत्महत्या मामले में बवाल बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची (फोटो- जेएनएन)
विदिशा आत्महत्या मामले में बवाल बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची (फोटो- जेएनएन)

HighLights

  1. भाई बोला बहन घर पर अकेली थी, मुबारक खान को भागते देखा
  2. आक्रोशित लोगों ने दो घरों में लगाई आग, बाइक-कार भी फूंकी, छह घायल
  3. युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित मुबारक अली गिरफ्तार

जेएनएन, विदिशा। मध्य प्रदेश में विदिशा के एक गांव में युवती की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने दूसरे संप्रदाय के आरोपित लोगों के चार घरों में धावा बोलकर तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने दो घरों में आग लगा दी और कार व बाइक भी फूंक दी। बवाल में तीन लोग घायल हो गए।

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया। गांव में तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, पुलिस ने आरोपित मुबारक अली पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन युवती के स्वजन हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कुरवाई थाना क्षेत्र के उमरछा गांव में मंगलवार को 19 वर्षीय युवती का शव उसके ही घर में लटका पाया गया था। युवती के स्वजन ने गांव के मुबारक खान पर दुष्कर्म कर हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।

युवती के भाई लकी विश्वकर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

युवती के भाई लकी विश्वकर्मा का आरोप है कि घटना के समय उसके घर पर बहन के अलावा कोई नहीं था। वह घर पहुंचा तो मुबारक को अंदर से भागते देखा। वह घर में गया तो बहन का शव लटका पाया।

पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद युवती का शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजन के हवाले कर दिया। इसके बाद गुस्साए स्वजन और अन्य लोग शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर चक्का जाम करने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। दोपहर में अंतिम संस्कार के बाद लौट रहे लोग उग्र हो गए।

आरोपित मुबारक खान को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी का कहना है कि मंगलवार को ही आरोपित मुबारक खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को कुछ उपद्रवियों ने आरोपित पक्ष के लोगों के घर तोड़फोड़ और आगजनी की है। उनकी पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- विदिशा में मचा बवाल, आत्महत्या मामले में लोगों ने झोपड़ियों में लगाई आग