विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खातेगांव TI हत्याकांड: पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:28 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 11:35 PM (IST)

खातेगांव टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। आरोपी ने हिरासत से भागने और ...और पढ़ें

घायल आरोपी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

घायल आरोपी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

HighLights

  1. मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत का पुलिस ने किया एनकाउंटर।

  2. हिरासत से भागने और पुलिस पर हमला करने का प्रयास।

  3. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती।

डिजिटल डेस्क, देवास। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी को ड्यूटी के दौरान ट्रक से कुचलने के मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। घटना राजोदा से बरोठा के बीच की है, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर भागने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम आरोपी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को लेकर खातेगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी वाहन रोककर टायर बदल रहे थे, तभी आरोपी गजेंद्र ने लघुशंका जाने की बात कही। सुरक्षा घेरे में मौजूद एएसआई जैसे ही उसे साइड में ले गए, आरोपी ने अचानक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने लगा।

यह भी पढ़ें- खातेगावं TI को ट्रक से कुचलने वाला ड्राइवर आलीराजपुर से गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहा था अवैध शराब का परिवहन

एसआईटी टीम ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायर कर दिया। sit ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली गजेंद्र के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया और छीनी गई सर्विस रिवॉल्वर बरामद कर ली। घायल आरोपी को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।