विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बंगाल गया तो गिरफ्तार करा देंगी ममता'; कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, चुनाव से दूरी की खुद बताई वजह

Published: Sun, 12 Apr 2026 08:46 PM (IST)

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि ममता बनर्जी ने बंगाल में उनके खिलाफ 38 फर्जी मामले दर्ज कराए ...और पढ़ें

कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।

कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में जाने पर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कहा कि मेरे खिलाफ ममता सरकार ने 38 फर्जी प्रकरण दर्ज कराए हैं। बोले- आज मैं सुरक्षित हूं तो बजरंग बली की कृपा से, वरना तो मेरे साथ ममता बनर्जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

बंगाल चुनाव से बनाई दूरी

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के बंगाल प्रभारी रहे विजयवर्गीय ने यह बात रविवार को रतलाम दौरे पर पत्रकारों के उस प्रश्न के उत्तर में कही, जिसमें उनसे पूछा गया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए वह अब तक क्यों नहीं गए हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं छह साल वहां रहा हूं। मेरे साथ ममता बनर्जी ने क्या नहीं किया, आज मैं सबके सामने सुरक्षित बैठा हूं तो यह बजरंगबली की कृपा है, नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती।

फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि कि ममता ने मेरे खिलाफ वहां 38 फर्जी केस दर्ज कराए। मेरी गिरफ्तारी के कई वारंट निकले हुए हैं, ऐसे में, यदि मैं वहां गया तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे में, किसी नए विवाद से बचने के लिए पार्टी ने भी मुझे बंगाल चुनाव में जाने से मना किया है। कहा है कि वहां न जाएं।

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को खुशियों की सौगात, खाते में पहुंचे 1500 रुपये, CM मोहन ने जारी की योजना की 35वीं किस्त

बंगाल के अपने अनुभवों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर पूछे गए प्रश्न पर विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि ममता के पास कई माफिया और स्मगलर हैं, जो उन्हें सत्ता में लाने के प्रयास करते हैं।