Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को खुशियों की सौगात, खाते में पहुंचे 1500 रुपये, CM मोहन ने जारी की योजना की 35वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के आष्टा से लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी की। 1.25 करोड़ से ...और पढ़ें

सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में रकम ट्रांसफर की।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए 12 अप्रैल खुशियों भरा दिन बन गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की। इसके साथ ही लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी गई।
राज्य सरकार ने इस किस्त के तहत करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में कुल 1875 करोड़ रुपये सीधे जमा किए। यह योजना 2023 में शुरू होने के बाद से ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन चुकी है।
आंकड़ों में योजना की ताकत
सरकार के मुताबिक, अब तक 35 किस्तों के जरिए करीब 55,875 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं। वहीं, नवंबर 2024 से प्रति माह मिलने वाली राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है, जिससे लाभार्थियों को और अधिक आर्थिक सहारा मिल रहा है।
आखा तीज पर नई सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि आगामी आखा तीज के मौके पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को 55,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा, समारोह में नन्ही बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जो राज्य सरकार की महिला एवं बाल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
e-KYC जरूरी, तभी मिलेगा लाभ
सरकार ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया समय पर पूरी करें। जिन महिलाओं के खातों में किस्त नहीं पहुंची है, वे समग्र पोर्टल पर जाकर आधार और समग्र आईडी के माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं। ई-केवाईसी पूरा न होने पर आगामी किस्तों में परेशानी आ सकती है।
यह भी पढ़ें- एम्स भोपाल के NICU में 'चूहों का खतरा'; 72 घंटे में 25 मृत मिले, नवजातों पर मंडराया संक्रमण का साया
ऐसे चेक करें स्टेटस
आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प का चयन करें।
अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
मोबाइल पर आए OTP को भरें और अपना स्टेटस देखें।
