विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में शौहर को लेकर दो बीवियां गुत्थमगुत्था, दूसरी ने पहली को घर में घुसकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

Published: Sat, 07 Mar 2026 07:27 AM (IST)

चंदननगर में पति को लेकर दो पत्नियों के बीच विवाद हुआ। वारिस के घर न आने पर शुरू हुए विवाद ...और पढ़ें

पति को लेकर दो औरतों में विवाद हो गया (AI Generated Image)

पति को लेकर दो औरतों में विवाद हो गया (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के चंदननगर थाना क्षेत्र में पति को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों के बीच गुत्थमगुत्था होकर जमकर हाथापाई हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इसलिए हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार घटना गीतानगर इलाके की है। यहां रहने वाली ताहेरा शाह ने अपने पति वारिस अली की दूसरी पत्नी साइना के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को वारिस अली घर पर मौजूद था। इसी दौरान साइना अचानक वहां पहुंच गई और वारिस के घर नहीं आने को लेकर विवाद करने लगी।

ताहेरा शाह ने जब दोनों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश की तो स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि साइना ताहेरा पर भड़क गई और उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर के बाहर पिता का बेटी पर जानलेवा हमला, 5 लाख लेकर कराना चाहता था शादी, मना करने पर मारा चाकू

मारपीट में गंभीर चोट

साइना ने ताहेरा के साथ मारपीट की और पेट में लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान वारिस अली ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया।

घायल ताहेरा को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया।

एमवाय अस्पताल में पुलिस ने ताहेरा के बयान दर्ज किए हैं। चंदननगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला साइना के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।