इंदौर में रैपिडो चालक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता ने ChatGPT के जरिए पुलिस से साधा संपर्क, आरोपित गिरफ्तार
इंदौर में एक रैपिडो चालक ने 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना के बाद चैटजीपीटी की मदद ...और पढ़ें

नाबालिग से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रैपिडो चालक द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना के बाद चैटजीपीटी (ChatGPT) के माध्यम से महिला अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर सर्च कर पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलने पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अंकित नागर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजगढ़ का निवासी है। वह वर्तमान में इंदौर के नेहरू नगर क्षेत्र में दोस्तों के साथ किराये के कमरे में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा था। जेब खर्च के लिए वह पार्ट-टाइम रैपिडो चालक के रूप में काम करता था।
यह है घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने मोबाइल ऐप के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोप है कि चालक ने उसे राजवाड़ा न ले जाकर सस्ते कपड़े दिलाने का झांसा देकर परदेशीपुरा क्षेत्र ले गया। वहां कथित रूप से घटना को अंजाम देने के बाद रात करीब नौ बजे पीड़िता को शनि मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया।
जांच में उठी शंका
जांच में शामिल अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के कुछ बयानों को लेकर संदेह भी सामने आया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता थाने के नजदीक की रहने वाली है, इसके बावजूद उसने तत्काल कॉल नहीं किया और न ही स्वजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के मोबाइल से रैपिडो बुकिंग की हिस्ट्री भी डिलीट मिली है।
यह भी पढ़ें- सागर के शासकीय छात्रावास में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, चार माह तक किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर चला पता
स्क्रीनशॉट से मिला सुराग
थाना प्रभारी उमेश यादव के अनुसार पीड़िता ने रैपिडो बुकिंग के दौरान स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया था। इसी के आधार पर आरोपित तक पुलिस पहुंच सकी। पुलिस ने देर रात अंकित नागर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
