Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद राज कुशवाहा ने भी लगाई जमानत अर्जी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब सह-आरोपी राज कुशवाह ...और पढ़ें

सोनम रघुवंशी व राज कुशवाह (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत का सिलसिला तेज हो गया है। मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी को शिलांग की सेशन कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब सह-आरोपित राज कुशवाह ने भी जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार शाम करीब 4 बजे राज के वकील ने जमानत याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
अन्य आरोपित भी तैयारी में
सोनम को जमानत मिलने के बाद मामले में शामिल अन्य चार आरोपित भी राहत पाने की कोशिश में जुट गए हैं। कानूनी जानकारों के मुताबिक, अंडर ट्रायल के आधार पर एक साल से अधिक समय तक जेल में रखने को लेकर भी बचाव पक्ष दलील पेश कर सकता है।
जमानत के बाद शिलांग में ठहरी सोनम
जमानत मिलने के बाद सोनम मंगलवार रात को जेल से बाहर आई और फिलहाल शिलांग के एक होटल में अपने पिता देवी सिंह के साथ ठहरी हुई है। जमानत के लिए 50 हजार रुपये का मुचलका भरा गया था। बताया जा रहा है कि वह सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाए हुए है और बाहर निकलते समय चेहरे को स्कार्फ से ढककर रखती है, ताकि पहचान से बच सके।
जांच एजेंसियों पर उठे सवाल
इस हाई-प्रोफाइल केस में अब जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान सही धाराएं नहीं लगाने और दस्तावेजों में खामियों के कारण आरोपित सोनम को कोर्ट से राहत मिलने का रास्ता मिला।
यह भी पढ़ें- सोनम की जमानत पर छलका राजा रघुवंशी के भाई का दर्द, बोला- 'भाई की आत्मा भटकती रहेगी'; हाईकोर्ट जाने की तैयारी
मामले में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की एसआईटी के साथ मेघालय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यदि शुरुआत में तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया का सही पालन किया जाता, तो आरोपितों को इतनी आसानी से जमानत नहीं मिलती।
