विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर चले थे 'बाप' बनने, इंदौर पुलिस ने पकड़कर काट दिया 6300 का चालान

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:02 PM (IST)

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने एक दोपहिया वाहन चालक पर 6,300 रुपये का चालान काटा। चालक ने अपनी नंबर प्लेट ...और पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को पकड़कर काटा चालान।

ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को पकड़कर काटा चालान।

HighLights

  1. इंदौर में फैंसी नंबर प्लेट पर 6300 रुपये का चालान।

  2. नंबर प्लेट पर अंकों को 'बाप' की तरह लिखा गया था।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। नंबर प्लेट पर फैंसी अंदाज में अंकों को इस तरह लिखना कि वे शब्द जैसे नजर आएं, एक दोपहिया वाहन चालक को महंगा पड़ गया। इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे ही एक वाहन पर कार्रवाई करते हुए 6,300 रुपये का चालान काटा। वाहन की नंबर प्लेट पर दर्ज नंबर को इस तरह डिजाइन किया गया था कि वह 'बाप' पढ़ा जा रहा था।

अंकों को घुमाकर बनाया था 'बाप'

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ट्रैफिक टीआई जोन-3 अरविंद दांगी यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक दोपहिया वाहन पर पड़ी। उसकी नंबर प्लेट पर दर्ज पंजीयन क्रमांक MP09ED 6114 के अंकों को फैंसी स्टाइल में लिखा गया था, जिससे वह 'बाप' जैसा दिखाई दे रहा था।

टीआई ने तत्काल वाहन रुकवाकर चालक को नंबर प्लेट के अमानक तरीके से लिखे होने के बारे में बताया। शुरुआत में चालक का कहना था कि नंबर प्लेट पर वाहन का सही पंजीयन क्रमांक ही दर्ज है।

यह भी पढ़ें- मंच से बोले BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार- 'क्या इस्तीफा दे दूं?' भीड़ ने कहा- 'दे दो'; वायरल हुआ वीडियो

समझाइश के बाद मानी गलती

ट्रैफिक पुलिस ने चालक को समझाया कि नंबर प्लेट पर अक्षरों और अंकों को तोड़-मरोड़कर या फैंसी डिजाइन में लिखना नियमों के विरुद्ध है। इससे सीसीटीवी कैमरों और पुलिस के लिए वाहन की पहचान करने में भी परेशानी हो सकती है।

समझाइश के बाद चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद यातायात पुलिस ने अमानक नंबर प्लेट सहित अन्य उल्लंघनों के लिए उस पर कुल 6,300 रुपये का जुर्माना लगाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।