इंदौर में एमजीएम कॉलेज के MBBS छात्र ने होस्टल में लगाई फांसी, पढ़ाई की वजह से तनाव में था
इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के एक एमबीबीएस छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल ने सोमवार को हॉस्टल में फांसी लगाकर ...और पढ़ें

MBBS छात्र ने लगाई फांसी (इनसेट- मृतक अंतरिक्ष अग्रवाल)
HighLights
ग्वालियर के भितरवार का रहने वाला था मृतक।
साथी छात्रों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला शव।
पुलिस मामले की जांच कर रही, सुसाइड नोट नहीं मिला।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के छात्र ने सोमवार दोपहर होस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एमबीबीएस (प्रथम वर्ष) का छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर तनाव में था। संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र के रूम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस और कालेज प्रबंधन ने रूम सील कर दिया है।
संयोगितागंज टीआई केपी यादव के अनुसार भितरवार (ग्वालियर) निवासी 21 वर्षीय अंतरिक्ष पुत्र पंकज अग्रवाल ने पिछले साल सितंबर माह में ही प्रवेश लिया था और बीआर आंबेडकर बॉयज होस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था। सोमवार करीब छह बजे अंतरिक्ष का रूममेट हर्ष कौशिक (फरीदाबाद) कालेज से लौटा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर भी दरवाजा न खोलने पर शक हुआ और मेडिकल कालेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया को सूचना दी।
अधीक्षक डॉ. अशोक यादव सहित अन्य डॉक्टर होस्टल पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। टीआई के अनुसार अंतरिक्ष ने बेडशीट से फांसी का फंदा लगाया। पुलिस ने रूम की तलाशी ली, मगर सुसाइड नोट नहीं मिला। अंतरिक्ष का मोबाइल जब्त कर लिया है। हर्ष ने बयान में बताया कि अंतरिक्ष पढ़ाई को लेकर तनाव में था। वह सोमवार को कॉलेज भी नहीं गया था। पुलिस ने स्वजन को सूचना दे दी है।
यह भी पढ़ें- MP News: साइबर ठगी की रकम भेजने में सैकड़ों खातों की चेन, तीसरी लेयर तक पहुंचने में पुलिस के छूट रहे पसीने
मृतक छात्र का घर का नाम चीनू था। पड़ोसी बताते हैं कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति काफी गंभीर था। पिता पंकज अग्रवाल व मां दीपू अग्रवाल के अलावा परिवार में अन्य चाचा ताऊ साथ रहते थे। बड़ा प्रतिष्ठित परिवार है। घर में चीनू की एक छोटी बहन है। पिता खाद का व्यवसाय करते हैं।
दोपहर तीन बजे मां से उसकी बात हुई थी। तब उसने कहा कि रात में फोन लगाएगा। फोन डिस्चार्ज हो रहा है। शाम पौने छह बजे स्वजन को घटना की खबर मिली। वह इंदौर रवाना हो गए।
