इंदौर में धुलेंडी पर खून से लाल हुई होली : रंग लगाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
इंदौर में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बड़वानी ...और पढ़ें

युवक की चाकू मारकर हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। धुलेंडी के दिन इंदौर में कई स्थानों पर हिंसक घटनाएं सामने आईं। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के शिव-पार्वती नगर में रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार मृतक आदित्य जमरे (22) पुत्र जयराम जमरे मूल रूप से बड़वानी का रहने वाला था और पत्थर मुंडला स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान होली खेलते हुए कुछ युवक उसके पास पहुंचे और एक ने उसे जबरन रंग लगा दिया।
रंग लगाने से शुरू हुआ विवाद
रंग लगाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई और गुस्से में आदित्य ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी दोबारा लौटे और समझौते की बात कहकर आदित्य को पास के खेत की ओर ले गए।
नशे में धुत आरोपितों ने किया हमला
बताया जा रहा है कि आरोपित नशे की हालत में थे। खेत में बातचीत के दौरान विवाद फिर भड़क गया और एक नाबालिग ने आदित्य के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और आदित्य की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- इंदौर में पुलिस के थप्पड़ से सहमा युवक! पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने रात में दबिश देकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। चाकू मारने वाले आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
