विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में पुलिस के थप्पड़ से सहमा युवक! पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Published: Thu, 05 Mar 2026 03:58 PM (IST)

इंदौर में 23 वर्षीय राज मकवाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी द्वारा ...और पढ़ें

युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान (प्रतीकात्मक चित्र)

युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय राज मकवाना के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने से डरे युवक ने घर लौटकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मामले को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों के मुताबिक राज मकवाना मानसिक रोग से पीड़ित था और नियमित रूप से दवाइयां ले रहा था। बुधवार देररात करीब दो से तीन बजे के बीच उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके कारण वह ताजी हवा लेने के लिए घर से बाहर निकल गया।

गार्ड ने रोका, पुलिस बुलाई

बताया जा रहा है कि देर रात युवक को यूं घूमता देख सोसायटी के गार्ड ने उसे रोक लिया और पुलिस को बुला लिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को बताया था कि राज मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। इसके बावजूद आरोप है कि मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने उसे थप्पड़ मार दिया।

घर लौटकर लगा ली छलांग

परिवार का आरोप है कि इस घटना से राज बुरी तरह घबरा गया और घर लौटने के बाद उसने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- ट्रेन के वॉशरूम में मिली जज की पत्नी की लाश, अलग-अलग कोच में कर रहे थे यात्रा, दरवाजा तोड़कर निकालना पड़ा शव

पुलिस का अलग दावा

वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों से बातचीत कर टीम स्थिति समझने के बाद वहां से लौट गई थी। पुलिस के अनुसार टीम के जाने के करीब 45 मिनट बाद यह हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।