विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोने में मिलावट का नया खेल! भारी धातुओं का पाउडर मिलाकर बढ़ा रहे वजन, कसौटी और एसिड टेस्ट भी फेल

By Lokesh SolankiEdited By: Ravindra Soni
Published: Tue, 03 Nov 2026 07:04 PM (IST)

इंदौर में सोने में मिलावट का नया तरीका सामने आया है, जिसमें भारी धातुओं का महीन पाउडर मिलाकर वजन बढ़ाया ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. सोने में भारी धातुओं का महीन पाउडर मिलावट।

  2. सामान्य एसिड टेस्ट, कसौटी से पहचान मुश्किल।

  3. गलाने पर कम निकल रहा सोना, व्यापारी भी चिंतित।

लोकेश सोलंकी, इंदौर। सोने में मिलावट का ऐसा नया तरीका सामने आया है, जिसकी पहचान सामान्य जांच से करना मुश्किल हो रहा है। सोने में भारी धातुओं का महीन पाउडर मिलाकर उसका वजन बढ़ाया जा रहा है। बाजार में इसे गोल्ड पाउडर के नाम से बताया जा रहा है।

गड़बड़ी पकड़ना टेढ़ी खीर

मिलावट वाला सोना देखने में असली सोने जैसा ही नजर आता है और सामान्य एसिड टेस्ट तथा कसौटी पर जांच में भी इसकी पहचान नहीं हो पा रही है। गहने बनाने के दौरान सोना गलाने और प्रसंस्करण करने पर वास्तविक सोने की मात्रा कम निकलने से इस गड़बड़ी का पता चल रहा है।

व्यापारी भी चिंतित, की आपात बैठक

इंदौर सराफा में गहने बनाने वाले कुछ कारीगरों ने इस तरह की परेशानी की शिकायत व्यापारियों से की थी। इसके बाद इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन ने सोमवार शाम आपात बैठक बुलाई। इसमें बुलियन व्यापारियों और दलालों को सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें- इंदौर में दिलजीत दोसांझ के शो को बम से उड़ाने की धमकी, महापौर कार्यालय और अमिताभ का बंगला भी निशाने पर

दो-तीन साल से सामने आ रहा नया तरीका

-सराफा कारोबारियों के अनुसार, पिछले दो-तीन वर्षों से सोने में रुथेनियम, इरिडियम और आस्मियम जैसी भारी धातुओं की मिलावट की शिकायतें सामने आ रही हैं।
-इनका घनत्व सोने से अधिक होने के कारण थोड़ी मात्रा मिलाने पर भी वजन बढ़ जाता है। सामान्य एसिड टेस्ट, कसौटी और पुरानी कैरेट जांच मशीनों से इसकी पहचान मुश्किल होती है।
-गोल्ड पाउडर महाराष्ट्र और बंगाल के रास्ते बाजारों तक पहुंच रहा है। आशंका है कि इसे चीन में तैयार किया जा रहा है। इसकी लागत सोने की कीमत के करीब दस प्रतिशत कम बताई जा रही है।
-ऐसी मिलावट पकड़ने के लिए एक्स-रे फ्लोरेसेंस (एक्सआरएफ) और इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकों की जरूरत है।

कारीगरों से सोने की गुणवत्ता को लेकर कुछ मौखिक शिकायतें मिली थीं। इसके बाद बुलियन व्यापारी एसोसिएशन और दलाल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। निर्णय लिया गया कि 99.50 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के कारोबार को ही मान्यता दी जाएगी। मिलावट की शिकायत मिलने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और व्यापार प्रतिबंध लगाया जाएगा।
- अविनाश शास्त्री, सराफा व्यापारी एसोसिएशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।