विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडिगो की बेंगलुरु-इंदौर फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, हैदराबाद में आपात लैंडिंग; दो घंटे देरी से गंतव्य पर पहुंचे यात्री

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:19 PM (IST)

बेंगलुरु से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे हैदराबाद डायवर्ट किया गया, ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. बेंगलुरु-इंदौर इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी।

  2. विमान को हैदराबाद में आपात स्थिति में उतारा गया।

  3. घटना से इंदौर पहुंचने में देरी, अन्य उड़ानें प्रभावित।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बेंगलुरु से इंदौर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सोमवार सुबह एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। विमान में मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियातन फ्लाइट को हैदराबाद की ओर डायवर्ट करने का फैसला लिया। इस घटनाक्रम के चलते इंदौर एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने में देरी हुई और इसका असर दूसरी उड़ानों पर भी पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 959 को सुबह 7:38 बजे इंदौर पहुंचना था, लेकिन उड़ान के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद विमान को हैदराबाद ले जाया गया। फ्लाइट सुबह 8:41 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद विमान सुबह 9:25 बजे इंदौर पहुंचा। इस तरह निर्धारित समय के मुकाबले विमान करीब पौने दो घंटे देरी से पहुंचा।

चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट पर भी पड़ा असर

बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट के डायवर्ट होने का असर इंदौर से चंडीगढ़ जाने वाली अगली उड़ान पर भी देखने को मिला। विमान के देर से पहुंचने के कारण चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट का प्रस्थान भी प्रभावित हुआ। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और असुविधा का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- धार में महाकाली दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो हाईवे पर पलटी, 10 घायल; 4 की हालत गंभीर

वहीं, इंडिगो की पुणे से इंदौर आने वाली सुबह 2:30 बजे की उड़ान भी निरस्त रही। लगातार उड़ानों में देरी और निरस्तीकरण के कारण यात्रियों की यात्रा का शेड्यूल प्रभावित हुआ।