विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में निभाई परंपरा... अग्निबाण की तरह चमके 'हिंगोट', तुर्रा और कलंगी दल में एक घंटे चली आग व साहस की जंग

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:54 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM (IST)

इंदौर के गौतमपुरा में दीपावली के बाद हिंगोट युद्ध की 250 साल पुरानी परंपरा निभाई गई, जिसमें तुर्रा और कलंगी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध परंपरा का आयोजन.हुआ।

  2. तुर्रा और कलंगी दल के योद्धाओं ने अग्निबाण चलाए।

  3. युद्ध में 20 योद्धा घायल हुए, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दीपावली के बाद आने वाले इस दिन का इंतजार मालवा अंचल को रहता है। शाम ढलते ही गौतमपुरा का मैदान जंग के मैदान में तब्दील हो गया। हवा में उड़ती चिंगारियां, बारूद की गंध, ढाल थामे योद्धा और दर्शकों के उत्साह से भरा माहौल। यह सब किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था।

भगवान की पूजा-अर्चना कर शुरू हुई जंग

सोमवार को परंपरा, आस्था और अदम्य साहस का संगम बना हिंगोट युद्ध शाम करीब साढ़े पांच बजे भगवान देवनारायण की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ। यह युद्ध रलायता मार्ग स्थित खारचा मैदान में तुर्रा और कलंगी दल के योद्धा आमने-सामने हुए। एक ओर खड़े थे गौतमपुरा के वीर, दूसरी ओर रूणजी के जांबाज।

hingot agniV 21542

20 योद्धा घायल, मौके पर उपचार

सिर पर पगड़ी, हाथ में ढाल और झोले में भरी सैकड़ों हिंगोट यानी अग्निबाण, जिनसे योद्धा एक-दूसरे पर वार कर रहे थे। जैसे ही दोनों दलों के प्रमुखों ने संकेत दिया, आकाश में अग्नि की लपटें उठीं और हिंगोट हवा में गूंज उठीं। इस पूरे युद्ध में किसी की जीत-हार निर्धारित नहीं हुई। दोनों दलों के 20 योद्धा घायल हुए। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों का उपचार किया।

सुरक्षा और परंपरा दोनों का संतुलन

आयोजन को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक और फायर ब्रिगेड का अमला मौजूद रहा। नगर परिषद ने मैदान के चारों ओर लोहे की जालियां लगाकर दर्शकों के लिए सुरक्षा घेरे बनाए। युद्ध के दोनों दलों में योद्धा की संख्या में बड़ा अंतर देखने को मिला। एक दल में करीब 125 व दूसरे दल में सिर्फ 25 योद्धा थे।

hingot agniV 21543

मुगलों के आक्रमण से बचने शुरू हुई परंपरा

बुजुर्गों के अनुसार यह परंपरा मुगलों के आक्रमण से बचाव के लिए शुरू हुई थी। यह करीब 250 साल से अधिक पुरानी परंपरा है। चंबल घाटियों से जब मुगल सैनिक हमला करते, तो नगरवासी हिंगोट चलाकर उन्हें घोड़े से गिरा देते थे। यहां योद्धा जीत या हार के लिए नहीं, बल्कि परंपरा निभाने के लिए लड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में फैजान संग मिलकर बच्चों को निपटाना चाहती थी वर्षा, पति ने मारकर कर ली आत्महत्या; वॉयस रिकॉर्डिंग से खुली साजिश की परतें

यह होता है हिंगोट

हिंगोट 'हिंगोरिया' नामक वृक्ष का फल होता है। इसे जंगल से लाकर पहले सुखाया जाता है। इसके बाद अंदर से खोखला कर उसमें बारूद और बत्ती भरी जाती है। छिद्र को पीली मिट्टी से बंद किया जाता है। इसके साथ ही दिशा निर्धारण के लिए हिंगोट में बांस की किमची बांधी जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।