विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG सिलिंडरों की किल्लत नहीं, PNG को बढ़ावा देना चाहते हैं; इंदौर में पेट्रोलियम मंत्री ने बताई सरकार की रणनीति

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:31 PM (IST)

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से किया संवाद। बोले- ब्लैक मार्केटिंग के साथ राजनीतिक एजेंडा था गैस की कथित कमी, अफवाह से मांग दोगुनी हुई थी। 

संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (बायें से चौथे)। -जागरण

संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (बायें से चौथे)। -जागरण

HighLights

  1. देश में एलपीजी सिलेंडरों की कहीं कोई किल्लत नहीं है।

  2. सरकार पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए नए कनेक्शन रोके।

  3. कहा- एथेनॉल ब्लेंडिंग से 1.90 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में गैस सिलिंडरों की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन हम पीएनजी को बढ़ावा देना चाहते हैं। सरकार की कोशिश है कि लोग सिलिंडर छोड़कर गैस पाइप लाइन पर आ जाएं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद है। इस वजह से गैस सिलिंडर के नए कनेक्शन पर फिलहाल रोक है।

उन्होंने कहा कि कई ऐसे परिवार हैं, जहां पाइप गैस कनेक्शन नहीं पहुंचा है और वहां समय लगेगा। ये लोग ही परेशान हैं और सरकार उनके लिए समाधान उपलब्ध करवा रही है।

युवाओं से संवाद में रखी अपनी बात

यह बात पुरी ने गुरुवार को संविधान गौरव दिवस पर इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर के स्कूल आफ कॉमर्स के सभागृह में युवाओं से संवाद में कही। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनके कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए गए बयानों पर उन्हें घेरने का प्रयास किया। परिवारवाद व इमरजेंसी पर भी निशाना साधा।

एथेनॉल ब्लेंडिंग से 1.90 लाख करोड़ रुपये की बचत

हरदीप पुरी ने कहा कि होर्मुज संकट के बाद यूरोप अमेरिका में जहां ईंधन की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, वहीं भारत में सात से आठ प्रतिशत ही दाम बढ़े। ई-20 (पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल) के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। एथेनॉल ब्लेंडिंग से एक लाख 90 हजार करोड़ की बचत हुई। इससे किसानों को एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

यह भी पढ़ें- कटनी से तीन जिलों को भेजा 32 ट्रक फोर्टिफाइड चावल गायब, फर्जी निकलीं ट्रांसपोर्टर की पावतियां; 4 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू

एपस्टीन पर बोले- उस समय मैं प्राइवेट सिटीजन था

पत्रकार वार्ता में एपस्टीन पर पूछे गए सवाल पर पुरी ने कहा कि इस बारे में पहले ही सारी बातें स्पष्ट कर चुका हूं। उस समय संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधि नहीं था। न्यूयॉर्क में प्राइवेट सिटीजन के रूप में रहता था। बड़े लोगों से मिलता-जुलता था। उस समय एक व्यक्ति ने एक फोटोग्राफ दिखाया, जो वहां बैठा है और मैं यहां बैठा हूं। इसमें कोई राजनीतिक रोटी सेंकना चाहता है, तो मैं इतना ही जवाब दूंगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।