विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली मनाने घर जा रहे GST अधिकारी की कार रतलाम में पलटी, परिवार के चार सदस्य घायल; 57 लाख कैश और जेवर मिले

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:43 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 09:53 PM (IST)

दीपावली मनाने घर जा रहे एक जीएसटी अधिकारी का परिवार मध्य प्रदेश के रतलाम में सड़क हादसे का शिकार हो ...और पढ़ें

ओवरपास पर दुर्घ्ज्ञटनाग्रस्त हुई कार।

ओवरपास पर दुर्घ्ज्ञटनाग्रस्त हुई कार।

HighLights

  1. गुजरात के वापी से गंगानगर, राजस्थान जा रहा था परिवार।

  2. दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेस-वे पर जावरा के पास हादसा।

  3. दुर्घटना में अधिकारी, पत्नी और दोनों बेटे घायल हो गए।

डिजिटल डेस्क, रतलाम। दीपावली मनाने घर जा रहा गुजरात में पदस्थ एक जीएसटी अधिकारी का परिवार मध्य प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हो गया। गुरुवार शाम दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेस-वे पर जावरा के पास सादाखेड़ी ओवरपास से उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट नीचे जा गिरी। दुर्घटना में अधिकारी प्रवीण मीणा, उनकी पत्नी संतोष और दोनों बेटे आदित्य (10) व अथर्व (8) घायल हो गए। हादसे के बाद कार की तलाशी में पुलिस को करीब 57 लाख रुपये नकद और आभूषण मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर निवासी प्रवीण मीणा गुजरात के वापी में जीएसटी विभाग में सुपरिंटेंडेंट के पद पर पदस्थ हैं। वह दीपावली मनाने के लिए पत्नी और दोनों बेटों के साथ अपनी निजी कार से गंगानगर जा रहे थे। गुरुवार शाम करीब पांच बजे उनकी कार जावरा के समीप सादाखेड़ी ओवरपास पर पहुंची। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार ओवरपास से नीचे जा गिरी।

डायल 112 की टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सरसी चौकी प्रभारी अय्यूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार से चारों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जावरा अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- रतलाम में पहचान छिपाकर युवती के साथ ठहरा रिजवान, होटल मालिक भी गिरफ्तार; कमरे में मिली करवाचौथ की पूजन सामग्री

कपड़ों के बीच बैग में मिली नकदी व आभूषण

दुर्घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस दौरान वाहन में रखे एक बैग से कपड़ों के बीच बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण मिले। हादसे के बाद इतनी बड़ी रकम और आभूषण मिलने से मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस बरामद सामान के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।