धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 3 लड़कियों समेत चार की मौत
धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। ग्राम बिडवाल के पास पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में तीन लड़कियों और एक युवक की मौत हो गई, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया।

-प्रतीकात्मक चित्र।
HighLights
धार के कानवन में भीषण सड़क हादसा हुआ।
पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हुई।
हादसे में तीन लड़कियों सहित चार की मौत।
डिजिटल डेस्क, धार। धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली। ग्राम बिडवाल के पास बिलेश्वर महादेव मंदिर के सामने पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लड़कियों और एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कानवन की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को उपचार के लिए बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- बालाघाट के बाद अब कटनी में फोर्टिफाइड चावल घोटाला, 32 ट्रकों में भेजा 4 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब
अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों लड़कियों और युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।