विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धार में भीषण सड़क हादसा: धरमपुरी-मांडू मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार ईको कार, 3 की मौत; 2 गंभीर घायल

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:42 PM (IST)

धार जिले में धरमपुरी-मांडू मार्ग पर एक तेज रफ्तार मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन ...और पढ़ें

हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा ग्रामीण।

हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा ग्रामीण।

HighLights

  1. ग्राम तारापुर के पास गिट्टी खदान के नजदीक हादसा।

  2. धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी मारुति ईको कार।

  3. घायलों को धामनोद के सरकारी अस्पताल भेजा गया।

डिजिटल डेस्क, धार। प्रदेश के धार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा धरमपुरी-मांडू मार्ग पर ग्राम तारापुर के पास गिट्टी खदान के नजदीक हुआ। यहां तेज रफ्तार मारुति ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर धरमपुरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

धरमपुरी से मांडू जा रही थी कार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मारुति ईको कार धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम तारापुर के पास गिट्टी खदान के नजदीक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे उतरकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने घायलों को निकाला

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शव धरमपुरी अस्पताल भेजे गए।

यह भी पढ़ें- रतलाम में पहचान छिपाकर युवती के साथ ठहरा रिजवान, होटल मालिक भी गिरफ्तार; कमरे में मिली करवाचौथ की पूजन सामग्री

तीनों मृतक मांडू के निवासी

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विक्की पिता दिनेश, भुरेसिंह पिता बाबू और गौतम पिता सुखराम के रूप में हुई है। तीनों मांडू के निवासी थे। धरमपुरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।