विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवास के पोलाखाल में जमीन धंसी, खेत में बना कई फीट गहरा गोलाकार गड्ढा, ग्रामीणों में हड़कंप

Published: Mon, 02 Mar 2026 07:24 PM (IST)

देवास जिले के पोलाखाल गांव में एक खेत में अचानक जमीन धंसने से कई फीट गहरा और चौड़ा गोलाकार गड्ढा ...और पढ़ें

देवास जिले के खेत में जमीन धंसने से गड्ढा हो गया।

देवास जिले के खेत में जमीन धंसने से गड्ढा हो गया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देवास जिले के बागली विकासखंड की उदयनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पोलाखाल में रविवार शाम एक खेत में अचानक जमीन धंसने से कई फीट चौड़ा और गहरा गोलाकार गड्ढा बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस घटना से कई ग्रामीण दहशतजदा हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्राम पुतलीपुरा निवासी किसान दीपक आर्य के खेत में हुई है, जो पटवारी हल्का नंबर 73 के अंतर्गत सर्वे क्रमांक 502 में स्थित है। गड्ढा करीब पांच फीट से अधिक चौड़ा बताया जा रहा है और इसकी गहराई काफी अधिक है। घटना खेत में होने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आसपास बने मकानों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं।

dewas zameen dhansi 21516

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व भी गांव में इसी तरह जमीन धंसने की घटना हो चुकी है। सूचना मिलते ही पटवारी ने तहसीलदार को अवगत कराया, जिसके बाद रात में ही राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी दुबई में फंसे, बुर्ज खलीफा के पास ठहरे थे, परिजन परेशान

तहसीलदार योगेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद खनिज विभाग की टीम से संपर्क किया गया है। टीम द्वारा निरीक्षण कर धंसाव के कारणों का पता लगाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर भूगर्भ विशेषज्ञ की भी सहायता ली जाएगी।