देवास में पत्थर मारकर फोड़े मस्जिद के कांच, झंडे जलाने की कोशिश; वारदात CCTV में कैद
देवास के सियापुरा गांव में एक बाइक सवार ने मस्जिद पर पत्थर फेंके और कांच फोड़ दिया, साथ ही झंडे ...और पढ़ें

मस्जिद के कांच फोड़ने से समाजजन में आक्रोश, पुलिस ने शांत कराया मामला।
HighLights
देवास में बाइक सवार ने मस्जिद पर पत्थर फेंके।
मस्जिद के गेट का कांच फोड़ा, झंडे जलाने का प्रयास।
एक आरोपित हिरासत में, अवैध शराब पर कार्रवाई।
डिजिटल डेस्क, देवास। देवास में मक्सी रोड पर स्थित ग्राम सियापुरा में शनिवार रात एक बाइक सवार ने मुस्लिम धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की। आरोपित ने मस्जिद पर पत्थर मारकर गेट का कांच फोड़ दिया। आरोप है कि चादर और गांव में लगे झंडों को जलाने की कोशिश भी की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन एकत्र हो गए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश था। सूचना पर बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। मस्जिद कमेटी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में फिल्मी अंदाज में युवक को भतीजे संग किया अगवा, खदान में बंधक बनाकर डंडों से पीटा
शिकायत पर ध्वस्त किए शराब के अड्डे
गांव में पहुंची पुलिस को महुआ से बनने वाली अवैध शराब के अड्डों के बारे में भी लोगों ने शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन घरों में तलाशी की। इस दौरान घरों व आसपास बड़ी मात्रा में महुआ लाहन रखा मिला, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां भट्टियों के माध्यम से कच्ची शराब बनाई जा रही थी। कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए। कुछ लोगों ने पुलिस को देखकर घरों की छतों से शराब के ड्रम और कैन नीचे फेंक दिए।