विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 करोड़ के नोट, 2.5 के स्वर्ण आभूषण... देवास में 15 देशों की मुद्रा से मां महालक्ष्मी के दरबार की भव्य सजावट

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:34 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 08:35 PM (IST)

देवास के श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली के अवसर पर 5 करोड़ रुपये के भारतीय नोटों, 2.5 करोड़ के ...और पढ़ें

श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई।

श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई।

HighLights

  1. देवास महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर भव्य सजावट की गई।

  2. 5 करोड़ नोट, 2.5 करोड़ स्वर्ण आभूषणों से मंदिर सजाया गया।

  3. 15 देशों की विदेशी मुद्रा भी सजावट में शामिल की गई।

डिजिटल डेस्क, देवास। दीपावली के पावन पर्व पर देवास के श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में मां का दरबार इस बार बेहद खास अंदाज में सजाया गया है। यहां पांच करोड़ रुपये के भारतीय नोट, ढाई करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण और 15 देशों की विदेशी मुद्रा से भव्य सजावट की गई है। करीब 7.50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नोटों और आभूषणों से सजा मां महालक्ष्मी का यह दरबार श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

दीपोत्सव पर अनूठी साज-सज्जा

शिवाजी नगर के मोती बंगला स्थित मंदिर में धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मां के दरबार को सजाने में करीब पांच करोड़ रुपये के भारतीय नोटों के साथ ढाई करोड़ रुपये के सोने के आभूषणों का उपयोग किया गया है। खास बात यह है कि सजावट में 15 अलग-अलग देशों की करेंसी भी शामिल की गई है, जिसे श्रद्धालुओं ने उपलब्ध कराया है। रात के समय मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा इसकी भव्यता को और बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें- अब QR कोड से समझें पंचकर्म का पूरा उपचार, इंदौर के आयुर्वेद कॉलेज में मरीजों के लिए नई डिजिटल सुविधा

दर्शन के विशेष इंतजाम

श्री योगमाया पारमार्थिक न्यास के विमल शर्मा के अनुसार, 6 से 11 नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मां महालक्ष्मी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

उत्सव के तहत 10 नवंबर को अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। साथ ही सौभाग्यवती माता-बहनों को कुमकुम भेंट किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।