Move to Jagran APP

दिग्विजय सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ब्रजभूषण सिंह पर नहीं हुई कार्रवाई

दिग्विजय सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के बहाने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पहलवानों को खुद पीएम मोदी सम्मानित कर चुके हैं लेकिन ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि वह भाजपा के सांसद हैं। File Photo

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyPublished: Wed, 26 Apr 2023 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2023 11:08 PM (IST)
दिग्विजय सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ब्रजभूषण सिंह पर नहीं हुई कार्रवाई
दिग्विजय सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष को लेकर भाजपा पर साधा निशाना।

राज्य ब्यूरो, इंदौर। इंदौर में करीब चार दशकों बाद कांग्रेस सेवादल का प्रदेश स्तरीय चुनावी प्रशिक्षण सत्र गुरुवार से शुरू होगा। इसकी तैयारी देखने बुधवार को कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। दिग्विजय सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के बहाने भाजपा पर निशाना साधा।

loksabha election banner

महिला पहलवानों को लेकर दिग्विजय सिंह का निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कोने में बैठा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास मन की बात कहने का समय है, लेकिन जन की बात सुनने का समय नहीं है। असम में युवा कांग्रेस की महिला नेता युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ बयान देती है, तो इतने में ही केस दर्ज हो जाता है और गिरफ्तारी की कोशिश तेज हो जाती है।

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान का दिया उदाहरण

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी भाषण में एक लड़की के बयान का उल्लेख करते हैं, तो दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर पूछताछ करने उनके घर चले जाते हैं। वहीं, देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली महिला पहलवानों द्वारा भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। इन पहलवानों को खुद पीएम मोदी सम्मानित कर चुके हैं, लेकिन ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि वह भाजपा के सांसद हैं।

राजनाथ पर दिग्विजय सिंह का तंज

कर्नाटक चुनाव के संदर्भ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने तंज कसा और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राजनाथ सिंह को एक कोने में बैठा दिया गया है। उनकी पीड़ा हम समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए, तो मुझे देशद्रोही कहा गया।

भाजपा और संघ के लिए मैं कोरोना वायरसः दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी तुलसीराम सिलावट पर निशाना साधते हुए कहा, ''मैं भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस हूं।'' दरअसल, कुछ दिन पहले ही दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर शब्दों के बाण चलाए थे। इस पर सिलावट ने दिग्विजय सिंह की तुलना कोरोना वायरस से की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.