भाजपा सांसद सोलंकी का खामेनेई पर विवादित पोस्ट, कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने इंटरनेट मीडिया पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित मौत पर ...और पढ़ें

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के देवास संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने इजरायल-ईरान की जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के मामले में पोस्ट की है।
सोलंकी ने लिखा है कि रमजान के पवित्र महीने में अल्लाह का नाम लेना चाहिए, हुजूर पाक को याद करना चाहिए। ये खामेनेई-खामेनेई क्या लगा रखा है? वह तो गया 72 हूरों के पास...।
गरमाई सियासत
यह पोस्ट खामेनेई की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शनों के संदर्भ में प्रसारित की गई। इस पोस्ट के बाद सियासत भी तेज हुई है। कांग्रेस ने सांसद के बयान को असंयमित बताया है। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व मंदसौर जिले के प्रभारी मनोज राजानी ने कहा कि किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष को लेकर सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। संसदीय मर्यादा के अनुरूप जनप्रतिनिधियों के वक्तव्य होने चाहिए। सांसद हिंदू-मुस्लिम के अलावा कुछ नही करते हैं।
यह भी पढ़ें- सीवर बना मौत का कुआं : इंदौर में चैंबर की सफाई करने उतरे दो सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत, एक बेसुध हुआ
उधर, अपने बयान पर विवाद छिड़ने के बावजूद सांसद सोलंकी अपने रुख पर अडिग नजर आए। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी लिखा है, एकदम सही है। कुछ लोग पीएम मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लग गए हैं।
