बड़वानी में छात्रावास अधीक्षिका के निलंबन पर भड़कीं 450 छात्राएं, कलेक्टर से मिलने 5 किमी पैदल चलीं; दो दिन में समाधान का आश्वासन
निरीक्षण में गंदगी व अव्यवस्था मिलने पर निलंबित की गईं थीं माता शबरी कन्या परिसर की अधीक्षिका। कलेक्ट्रेट से मिलने ...और पढ़ें

पैदल मार्च कर रही छात्राओं को समझाते अधिकारी। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
450 छात्राओं ने अधीक्षिका के निलंबन का विरोध किया।
कलेक्टर से मिलने 5 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचीं छात्राएं।
एसडीएम ने दो दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
डिजिटल डेस्क, बड़वानी। अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में बड़गांव स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की करीब 450 छात्राएं सोमवार को सड़कों पर उतर आईं। कलेक्टर से मिलने की जिद में छात्राएं करीब पांच किलोमीटर पैदल चल धोबड़िया तालाब तक पहुंच गईं।
अधिकारियों ने छात्राओं को समझाया
सुबह नौ बजे सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह, तहसीलदार राहुल सोलंकी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। छात्राओं ने अधीक्षिका सारिज बडोले का निलंबन निरस्त कर उन्हें बहाल करने की मांग की। बाद में एसडीएम भूपेंद्र रावत ने छात्राओं से संवाद कर दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्राएं लौटने को तैयार हुईं।
पिछले माह निलंबित हुईं थी अधीक्षिका
निलंबित अधीक्षिका सारिज बडोले ने कहा कि वह डेढ़ साल से कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय और प्राचार्य को लिखित पत्र दे रही थीं। आठ और नौ अक्टूबर को भोपाल में विभागीय बैठक में जाने के दौरान उन्होंने छात्रावास का प्रभार दूसरे कर्मचारी को सौंपा था। 10 अक्टूबर को निरीक्षण में गंदगी मिलने पर उन्हें निलंबित किया गया।
यह भी पढ़ें- रतलाम में 20 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे एकलव्य स्कूल के छात्र, बोले- शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी
निरीक्षण में मिली थीं कमियां
वहीं सहायक आयुक्त रंजना सिंह के अनुसार, संभागीय उपायुक्त कार्यालय की टीम को निरीक्षण में रिकॉर्ड संधारण और साफ-सफाई में कमियां मिली थीं। अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर संभागीय उपायुक्त ने निलंबन की कार्रवाई की गई।