विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी समारोह का बचा खाना गोवंश के लिए बना जहर! आगर-मालवा में पांच गायों की मौत, 16 बीमार

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:38 PM (IST)

आगर-मालवा के नलखेड़ा में शादी समारोह के बाद खुले में फेंका गया बचा हुआ खाना खाने से पांच गायों की ...और पढ़ें

नलखेड़ा में शिवाजी चौराहे पर थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को को ज्ञापन देते हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

नलखेड़ा में शिवाजी चौराहे पर थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को को ज्ञापन देते हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

HighLights

  1. नलखेड़ा में शादी के बाद फेंका था बचा खाना।

  2. पांच गायों की मौत, सोलह अन्य गोवंश बीमार।

  3. पुलिस ने अली हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज की।

डिजिटल डेस्क, आगर-मालवा। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में शादी समारोह के बाद बचे भोजन का लापरवाही से निस्तारण गोवंश के लिए जानलेवा साबित हुआ। खुले स्थान पर फेंका गया भोजन खाने से पांच गायों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गोवंश बीमार पड़ गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने भोजन फेंकने के मामले में अली हुसैन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, नलखेड़ा निवासी अयान हुसैन लखेरा के यहां शादी समारोह आयोजित किया गया था। मेहमानों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बचा हुआ भोजन उचित तरीके से नष्ट करने या उसका सुरक्षित निस्तारण करने के बजाय खुले स्थान पर फेंक दिया गया।

बताया जा रहा है कि इसी भोजन को खाने के बाद गोवंश की तबीयत बिगड़ने लगी। गायों की हालत खराब होते देख स्थानीय लोगों ने पशु चिकित्सकों को सूचना दी। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमार गोवंश का उपचार शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान पांच गायों की मौत हो गई। वहीं, 16 अन्य गोवंश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराजगी बढ़ गई। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिवाजी चौराहे पर धरना दिया। इसके बाद पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें- वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर चले थे 'बाप' बनने, इंदौर पुलिस ने पकड़कर काट दिया 6300 का चालान

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर पुलिस ने खुले में भोजन फेंकने के मामले में अली हुसैन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। घटना के बाद शादी समारोहों में बचे भोजन के सुरक्षित निस्तारण और खुले स्थानों पर खाद्य सामग्री फेंकने से होने वाले नुकसान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।