विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किसकी औकात है मुझे टिकट देने की, चुनाव लड़ना है या नहीं खुद तय करती हूं'; ग्वालियर में उमा भारती का बड़ा बयान

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:54 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला वह खुद करती हैं और किसी की औकात नहीं कि उन्हें टिकट दे। उन्होंने यूपी चुनावों में जीत और शराबबंदी पर शिवराज की नीति की तारीफ करते हुए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर भी टिप्पणी की।

मीडिया से चर्चा करतीं उमा भारती।

मीडिया से चर्चा करतीं उमा भारती।

HighLights

  1. चुनाव लड़ने का फैसला मैं खुद करती हूं, बोलीं उमा भारती।

  2. यूपी के चुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा।

  3. शराबबंदी पर शिवराज की नीति की तारीफ, जनप्रतिनिधियों को घेरा।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने भविष्य में चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। वृंदावन से भोपाल जाते समय ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि किसकी औकात है जो मुझे चुनाव में टिकट दे। चुनाव लड़ना है या नहीं, इसका फैसला मैं खुद करती हूं।

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी उमा भारती ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि यूपी में एक बार हम जीत गए तो अगले 20 साल तक सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा।

शराबबंदी पर शिवराज की नीति की तारीफ, जनप्रतिनिधियों को घेरा

शराबबंदी के मुद्दे पर उमा भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने शराब को लेकर अच्छी नीति बनाई थी, जिस पर उन्होंने हर बिंदु पर अपनी सहमति जताई थी। हालांकि, शराबबंदी को लेकर सरपंच से लेकर विधायक और सांसद तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।

उमा भारती ने कहा कि पुलिस हर जगह निगरानी नहीं कर सकती। पुलिस तभी हस्तक्षेप करती है, जब कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बनती है। शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए निगरानी और जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों को निभानी होगी।

यह भी पढ़ें- MP के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकता है 20 लाख तक कैशलेस इलाज, 2027 से योजना लागू होने की उम्मीद

तबीयत बिगड़ी तो ग्वालियर में रुकीं, ट्रेन से भोपाल रवाना

गौरतलब है कि उमा भारती वृंदावन से सड़क मार्ग के जरिए भोपाल जा रही थीं। रास्ते में तबीयत खराब होने के कारण वह ग्वालियर में रुक गईं। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से यात्रा जारी रखने के बजाय ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना होने का निर्णय लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।