विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

37 पद मंजूर, लेकिन रख लिए 175 शिक्षक... श्योपुर में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में घोटाला

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:56 PM (IST)

श्योपुर के जनजातीय शिक्षा विभाग में स्वीकृत 37 पदों के मुकाबले 175 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आया ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. 37 स्वीकृत पदों पर 175 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हुई।

  2. अतिरिक्त नियुक्तियों पर सालाना दो करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित।

  3. नियमित शिक्षक होने के बावजूद अतिथि शिक्षकों को रखा गया।

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। जिले के जनजातीय शिक्षा विभाग में स्वीकृत पदों से 138 अधिक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आया है। शासन के ईएचआरएमएस पोर्टल पर 37 पद मंजूर थे, लेकिन विभाग ने 175 अतिथियों को पदस्थ किया। अतिरिक्त नियुक्तियों के वेतन पर सालभर में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। समिति सदस्यों के बीच मतभेद के बाद मामला चर्चा में आया। विभाग में पिछले साल भी ऐसी नियुक्तियों का मामला सामने आया था।

विभाग में नियमित शिक्षक उपलब्ध होने के बावजूद कराहल विकासखंड के कई स्कूलों में अतिथि शिक्षक रखे गए। इनमें माध्यमिक शाला सारसिल्ला, हायर सेकंडरी विद्यालय आवदा और मिडिल स्कूल गोरस शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ स्कूलों में शिक्षकों के रिश्तेदारों को भी नियुक्त किया गया और उनकी नियमित उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP में लाड़ली बहनों के खाते में पहुंचे 1500 रुपये, CM मोहन ने शिवपुरी में जारी की योजना की 42वीं किस्त

अब इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठी है। समिति में सहायक आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन और डीपीसी भूपेंद्र शर्मा शामिल हैं।

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति मेरे द्वारा या ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य के द्वारा नहीं की गई है। यह भर्ती शिक्षक पालक संघ के द्वारा की गई है। मेरे संज्ञान में यह बात नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे, जो वेतन दिया गया है, उसकी रिकवरी भी संबंधित शिक्षक से कराई जाएगी।
-राकेश कुमार गुप्ता, सहायक आयुक्त, जनजातीय शिक्षा विभाग।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।