विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्योपुर में पटाखे के साथ खेल बना जानलेवा, धमाके से स्टील की कटोरी फटी; बच्चे के पेट में घुसी

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM (IST)

श्योपुर में दीपावली के बाद पटाखे से खेलते समय एक स्टील की कटोरी फटने से 12 वर्षीय चेतन गंभीर रूप ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा।

अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा।

HighLights

  1. पटाखे से खेलते समय स्टील की कटोरी फटी।

  2. 12 वर्षीय बच्चे के पेट में घुसा स्टील का टुकड़ा।

  3. गंभीर रूप से घायल बच्चे अस्पताल में भर्ती।

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की तैयारियों के बीच श्योपुर में पटाखों से खेलना दो बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हुआ। घर के बाहर पटाखे के ऊपर स्टील की कटोरी रखकर उसे धमाके के साथ हवा में उछालने का खेल खेल रहे बच्चों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट के दौरान कटोरी का स्टील टूटकर 12 वर्षीय बच्चे के पेट में जा घुसा। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी आंतें निकल आईं। वहीं, दूसरा बच्चा भी बेहोश हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके से कटोरी उछालने का खेल

घटना देहात थाना क्षेत्र के सोंईकलां कस्बे की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच चेतन (12), पिता पवन मीणा और प्रियांशु (14), पिता मुकेश मीणा घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। दोनों ने पड़ोस के एक बच्चे को पटाखे के ऊपर स्टील की कटोरी रखकर धमाके के साथ उसे हवा में उछालते देखा था।

इसी को देखकर दोनों ने भी वैसा ही प्रयोग करना शुरू कर दिया। शुरुआत में पटाखे के विस्फोट के साथ कटोरी ऊपर उछल रही थी। यह देखकर बच्चे उत्साहित हो गए और बार-बार ऐसा करने लगे।

तिरछी कटोरी में हुआ विस्फोट, स्टील का टुकड़ा पेट में घुसा

बताया गया है कि कुछ बार धमाके झेलने के बाद कटोरी कमजोर हो गई थी। इसी दौरान वह पटाखे के ऊपर थोड़ी तिरछी रखी रह गई। अगला पटाखा फूटते ही कटोरी का स्टील टूटकर तेज गति से उछला और चेतन के पेट में जा धंसा। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चोट इतनी गहरी थी कि पेट की आंतें तक बाहर दिखने लगीं।

इस घटना के दौरान प्रियांशु भी बेहोश हो गया। दोनों बच्चों की हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें- 'कोई विघ्न डाले तो साइड में ले जाकर कर देना डेंटिंग-पेंटिंग', शिवपुरी में CM के कार्यक्रम से पहले BJP विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान

जिला अस्पताल में बच्चों का उपचार

परिजन तत्काल दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।