विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंधिया और विधायक ने उठाई पिछोर को जिला बनाने की मांग, CM बोले- 2027 में करूंगा अनुशंसा

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:08 PM (GMT+05:30)

पिछोर को जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2027 तक इंतजार करने को कहा है, क्योंकि परिसीमन ...और पढ़ें

पिछोर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव।

पिछोर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने पिछोर को जिला बनाने पर 2027 का हवाला दिया।

  2. विधायक प्रीतम सिंह लोधी और सिंधिया ने जिला बनाने की मांग की।

  3. अगले साल परिसीमन आयोग के समक्ष जिला बनाने की होगी अनुशंसा।

डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के पिछोर को जिला बनाने की मांग एक बार फिर राजनीतिक मंच पर जोरशोर से उठी, लेकिन स्थानीय लोगों को फिलहाल इसके लिए इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पिछोर को जिला बनाने की मांग पर 2027 का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिसीमन आयोग का गठन किया गया है और वर्ष 2027 में वे पिछोर को जिला बनाने की अनुशंसा करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यह मांग उस समय प्रमुखता से सामने आई, जब विधायक प्रीतम सिंह लोधी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से ही पिछोर को जिला बनाने की पैरवी की। दोनों नेताओं ने एक सुर में जिला बनाने की मांग उठाई। उनके समर्थन में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग भी खड़े हो गए और जिला घोषित करने की मांग करने लगे।

आवाज उठी तो दिया 2027 का हवाला

कार्यक्रम के दौरान पिछोर को जिला बनाने की मांग ने खासा जोर पकड़ा। जनप्रतिनिधियों के साथ जनता की आवाज भी मुख्यमंत्री तक पहुंची, लेकिन डॉ. मोहन यादव ने तत्काल जिला घोषित करने के बजाय परिसीमन आयोग की प्रक्रिया का हवाला दिया।

यह भी पढ़ें- दुबई से बेटी भोपाल आई तो बैंक लॉकर से गायब मिले गहने, पूर्व RERA चेयरमैन ने पुलिस को दी सूचना; फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी

मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि पिछोर को जिला बनाने की दिशा में फिलहाल कोई तत्काल घोषणा नहीं हुई है। अब इस मांग पर आगे की कार्रवाई परिसीमन आयोग की प्रक्रिया और वर्ष 2027 में प्रस्तावित अनुशंसा पर निर्भर करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।